रमजान में हजारीबाग यूथ विंग की सराहनीय पहल — रोजेदारों के बीच तरबूज वितरण
हजारीबाग में रमजान के पवित्र महीने में हजारीबाग यूथ विंग ने गुरुवार को पेलावल में रोजेदारों के बीच तरबूज का वितरण कर एक सराहनीय पहल की। इस सेवा कार्य में मुस्लिम समुदाय के महिला, पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खुशी-खुशी तरबूज ग्रहण किया।
![]()
संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने बताया कि रमजान आत्मसंयम, दया और सेवा का महीना है। तरबूज वितरण का उद्देश्य रोजेदारों को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करना है, ताकि वे स्वस्थ रहकर रमजान के धार्मिक कर्तव्यों का पालन अच्छे से कर सकें। हजारीबाग यूथ विंग लगातार तीसरे वर्ष इस सेवा कार्य को आयोजित कर रहा है। संगठन समाज सेवा के प्रति समर्पित है और समाज में भाईचारे और सौहार्द्र की भावना को मजबूत करने का प्रयास करता है।
![]()
संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। संस्था आने वाले समय में अन्य जरूरतमंदों के लिए भी राहत कार्यों की योजना बना रही है। इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में मोहम्मद ताजुद्दीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, और कार्यकारिणी सदस्य राजेश जैन, कैलाश कुमार, सिद्धार्थ कुमार उर्फ सिद्धू, अशेष कुमार सिन्हा, शाहिद असलम और सेराजउद्दीन सहित कई लोग उपस्थित रहे। समुदाय के लोगों ने इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे आपसी प्रेम और सहयोग का प्रतीक बताया।
Mar 22 2025, 18:17