औरंगज़ेब, वक्फ बिल और नेजा मेला के सवाल पर सपा विधायक इकबाल महमूद मीडिया पर भड़के
![]()
Sambhal औरंगज़ेब, वक्फ बिल और नेजा मेला के सवाल पर सपा विधायक इकबाल महमूद मीडिया पर भड़के है। सम्भल में तीन सौ साल पहले क्या हुआ इसे लेकर सम्भल को क्यों टारगेट बनाया जा रहा है। उन्होंने सरकार पर लोगों का ध्यान भटकने के लिए इस तरह की चीज लाने का आरोप लगाया है।
सपा विधायक इकबाल महमूद ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए अपनी भड़ास मीडिया पर निकलते हुए कहा कि आप लोगों ने सम्भल को क्यों टारगेट बना रखा है सम्भल के लोगों को भी तरक्की करने दो, इन्हें तरक्की से क्यों रोक रहे हो। 300 साल पहले हिंदुस्तान में क्या हुआ इससे हमें क्या मतलब हम अपने बच्चों का भविष्य आज तलाश रहे हैं। सरकार के प्रति जो नाराजगी है उसे छुपाने के लिए यह काम किया जा रहा है। किसान, विद्यार्थी जनता सब सरकार से नाराज हैं।
Mar 21 2025, 19:31