*भदोही में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग: मानदेय बढ़ाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही। उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संरक्षक जयकुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। धरना-प्रदर्शन के दौरान हुए समझौतों को भी लागू नहीं किया जा रहा है।संघ की प्रमुख मांगों में अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मानदेय बढ़ाना और राज्य कर्मचारी का दर्जा देना शामिल है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सतप्रस्त मुख्य सेविका के पदों पर पदोन्नति की मांग भी की गई। जयकुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किसी भी तरह का शोषण या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष गीता, प्रेमलता, राधा, सरिता, वृंदा, कस्तूरबा, निर्मला देवी, ललिता, विमला देवी और मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।
Mar 21 2025, 16:51