आज 1150 स्थानों पर जलेगी होलिका रात 10.37 बजे के बाद है शुभ मुहुर्त* *संवेदनशील होलिका की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, ग्रामीण क्षेत्रों में
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही।जिले में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। चारों तरफ रंगोत्सव की रंगत बिखर गई है। हर कोई होली की तैयारी में जुटा हुआ है। बच्चों और युवा उत्साहित है। स्कूल, कॉलेज, दफ्तर में बुधवार को लोगों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बृहस्पतिवार को जिले में 1150 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, रात 10.37 बजे के बाद होलिका दहन का मुहूर्त शुरू होगा। जिले के 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में 1150 स्थानों पर होलिका स्थापित हो चुकी है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा का रोडमैप तैयार कर लिया है। जिले को तीन जोन और नौ सेक्टरों में बांटा गया है। शहरी क्षेत्रों में पुलिस की टीम मुस्तैद रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिसकर्मी गश्त करते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 1150 होलिका सुरक्षा समिति गठित की गई है। इसमें बीट प्रभारी, ग्राम प्रधान, चौकीदार और एक ग्रामीण को शामिल किया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील होलिका चिह्नित की गई है। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी। वीडियो रिकाॅर्डिंग भी कराई जाएगी। क्यूूआरटी टीम, यूपी 112 समेत हर थानों पर दो टीमें मौजूद रहेंगी। वसंत पंचमी के दिन ही होलिका स्थापित कर दी गई थी। होलिका में उपली, झाड़ डाल दिया गया है।1:23 घंटे रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त : भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि आज रात 10.37 बजे भद्रा समाप्त होगा। इसके बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। 1 : 23 घंटे होलिका दहन का मुहूर्त है। 12 बजे तक होलिका दहन कर लेना चाहिए। होलिका को अग्नि देते समय ओम होलिकाये नम: मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। पौराणिक मान्यता है कि हिरण्यकश्यप की बहन को होलिका को वरदान प्राप्त था कि वह अग्नि में भस्म नहीं हो सकती है। हिरण्यकश्यप ने आदेश दिया कि होलिका प्रह्रलाद को गोद में लेकर आग में बैठे। आग में बैठने पर होलिका जल गई। भगवान की कृपा से भक्त प्रहलाद बच गए।
Mar 15 2025, 12:46