पटना में पूर्व सांसद आर के सिन्हा के स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन का आयोजन: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की
पटना /फतुहा || भाजपा के पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर फतुहा के दरियापुर कटैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ईश्वर से आर० के० सिन्हा के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
इस धार्मिक आयोजन में भाजपा फतुहा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, सुधीर यादव,अरविंद यादव, भास्कर पटवा, नगर महामंत्री अरूण कुमार झा, लक्ष्मण साहु, अभिषेक झा, मनीषा कुमारी, रंजना पटवा,पिंकी साहु,रूबी देवी,पूनक्ष कुमारी,संजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
सभी ने मिलकर हवन किया और पूर्व सांसद आर० के० सिन्हा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आर० के० सिन्हा, जो भाजपा के एक अनुभवी नेता हैं, वर्तमान में स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा लगातार प्रार्थनाएं की जा रही हैं। यह हवन आयोजन इसी कड़ी का एक हिस्सा था।
रिपोर्ट - गौरव कुमार गुप्ता (फतुहा/पटना)
Mar 09 2025, 20:56