*त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव में सांसद हरेंद्र मलिक एवं विधायक मदन भैया हुए शामिल*
मुजफ्फरनगर- ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कस्बे में शांति यत्रा निकल गई। त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ सपा सांसद हरेंद्र मलिक एवं रालोद विधायक मदन भैया द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों एवं उनके अनुयायियों ने दोनों ही अतिथियों का पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।
शनिवार को स्थानीय दक्षिणी सिविल लाइन कॉलोनी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ब्रह्माकुमारी सेंटर की बहनों द्वारा त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर कस्बे में शांति यात्रा निकाली तथा भगवान शिव के बारे में लोगों को जागरुक किया। इसके उपरांत चंदेल भवन में त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि कार्यक्रम समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि मुझे ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा कार्यक्रम में बुलाया गया इसके लिए वह बहनों के आभारी रहेंगे। क्षेत्रीय विधायक मदन भैया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को धार्मिक आयोजनों में भाग लेना चाहिए। और ब्रह्माकुमारी बहनें चारों ओर ईश्वरीय प्रकाश फैलाने का कार्य कर रही है जो एक पुनीत कार्य है। और उन्होंने कहा कि संस्था का भी पूरा सहयोग किया जाएगा। दोनों अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी बहनों से आशीर्वाद लिया।
इससे पूर्व में क्षेत्रीय विधायक मदन भैया ने स्थानीय डाक बंगले पर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं उनका निवारण कराया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, सुमित चपराना, लव कुश त्यागी, मनोज कसाना, राजेश कसाना, सुभानी प्रधान, प्रदीप पाल प्रधान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
Feb 18 2025, 16:44