*तहसील दिवस में सहारनपुर कमिश्नर ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें, 27 मामलों में से एक सा निस्तारण*
मुजफ्फरनगर- जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सहारनपुर कमिश्नर ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुना तथा उन्होंने गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित हुआ। तहसील पर लगे सम्पूर्ण समाधान दिवस में सहारनपुर कमिश्नर अटल कुमार राय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्यरूप से राजस्व विभाग से संबंधित चकरोड, डोल, अवैध कब्ज़ा, कृषि भूमि पर डाल पर पेड़ लगाने, सिंचाई विभाग विधुत आपूर्ति विभाग पुलिस विभाग आदि से संबंधित 27 शिकायतें आई। जिनमें से मात्र एक भी शिकायत का निस्तारण हुआ।
इस दौरान मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय ने अपने अधिनस्थ अधिकारीयों कर्मचारियों निर्देश दिए तथा शिकायतों से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को फरियादीयो की शिकायतों को गंभीरता से लेकर सभी शिकायतों का निस्तारण करने के दिशा निर्देश भी दिए तथा शिकायतों के समाधान को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व व पुलिस विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया तथा सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल नायाब तहसीलदार बृजेश कुमार नायब तहसीलदार विपिन कुमार, विद्युत एसडीओ जानसठ रवि कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विंध्याचल शुक्ला आपूर्ति निरीक्षक गौरव निर्वाल, मनोज शर्मा सिंचाई विभाग, ए डी ओ, के अलावा सभी विभागों से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Feb 15 2025, 18:21