रायगढ़, अंबिकापुर, राजनांदगांव और चिरमिरी में भाजपा महापौर प्रत्याशी की जीत, बाकी नगर निगमों में भी BJP की निर्णायक बढ़त
रायपुर- छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. अब तक 10 में से 4 नगर निगम महापौर के नतीजे आ चुके हैं. भाजपा ने रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव और अंबिकापुर में जीत दर्ज कर चुकी है. बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी. इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं. इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे.
जानिए कहां-कौन आगे, किसकी हुई जीत
रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
भाजपा प्रत्याशी करीब एक लाख वोट से आगे
दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
भाजपा 40 हजार वोट से आगे
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
भाजपा की बढ़तअंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
भाजपा 36 हजार वोट से आगे
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
भाजपा की जीत
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
27 हजार वोट से भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
भाजपा की बढ़तचिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
6 हजार वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम
- भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा, आगे
Feb 15 2025, 13:57
2003 से हैं सक्रिय
51 वर्षीय जगदीश रामू रोहरा धमतरी शहर के विवेकानंद नगर के निवासी हैं. बीकॉम स्नातक जगदीश रामू रोहरा के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2003 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. 2010 से 2015 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे. 2015 से 2019 तक भाजपा जिला अध्यक्ष रहे. वहीं 2019 से 2024 तक प्रदेश मंत्री रहे. 2024 से वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं. इस तरह से जगदीश रोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने उनके 22 साल के समर्पण को याद किया है.
धमतरी में मतदान से पहले ही कांग्रेस को झटका लग चुका था. यहां पर महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया था. भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया था.
इस पर कांग्रेस ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला था. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही है. बैज ने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में आएगा.