*मरीजों को न लिखी जाए बाहर की दवाएं: प्रतिभा कुशवाहा*
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 5 महिला बंदी संरक्षित रही। महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन एवं कपडों की सुविधा के बारे में जानकारी ली गयी। जिला जेल में साफ-सफाई आदि की व्यवस्था उत्तम पाई गईं।
इस दौरान वें महाराजा चेतसिंह राजकीय चिकित्सालय में इमरजेंसी व विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सीएमओ एवं समस्त डॉक्टर उपस्थित पाए गए। मरीजों से पूछने पर उनको जानकारी मिली कि डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवा लिखी जाती है। जिस पर उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। कहा कि शासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी रखें कि मरीजों को बेवजह परेशान न होना पड़े। राज्य महिला आयोग की सदस्य वृद्धा आश्रम खरहटी मोहाल गोपीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 70 वृद्धजन संरक्षित मिलें। उन्होंने वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। वृद्धों में भोजन एवं फल वितरित किया गया। इसके बाद सर्दी से बचने के लिए क्या उपाय किए गए है। वृद्धजनों से मुलाकात करने पर उनको पता चला किया सभी वृद्धों का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हिदायत दी गई की एक माह के अंदर पेंशन से संबंधित समस्त कारवाई पूर्ण किया जाएं। उन्होंने विकास खंड डीघ के आंगनबाड़ी केंद्र दरवासी का औचक निरीक्षण किया गया। 5 गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर फल एवं मिठाई दी गई एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वाहिदा नगर का निरीक्षण कर बच्चों को फल-मिठाई आदि दी गई। विद्यालय की छात्राओं से बातचीत की। साथ ही विद्यालय की व्यवस्था की जानकारी जी गई। साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पाई।
इस मौके पर जेल अधीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय से राजकुमार गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, वीरेंद्र कुमार एवं प्रधानाध्यापक व आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थिति रहें।
Feb 14 2025, 19:43