राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ऋतु शाही का आगमन 13 को
![]()
अयोध्या।उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती ऋतु शाही का दिनांक 13 फरवरी 2025 को जनपद अयोध्या में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मा0 सदस्य दिनांक 13 फरवरी 2025 को प्रातः 11 से जनसुनवाई सर्किट हाउस में करेंगी। तत्पश्चात महिला बंदीगृहों, बालिका/महिला गृहों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया जाना है।
इसके अलावा अन्य कार्यक्रम मा0 सदस्य के निर्देशानुसार होंगे।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त महिलाओं/बालिकाओं से अपील किया कि महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु किसी भी शिकायत, समस्या के समाधान हेतु 13 फरवरी 2025 को 11 बजे सर्किट हाउस अयोध्या में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती ऋतु शाही के समक्ष अपनी शिकायत रखने का कष्ट करें, जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए त्वरित समाधान किया जाएगा।
Feb 11 2025, 17:13