1.42 करोड़ रुपए से आठ राजकीय स्कूलों में बनेंगे पुस्तकालय
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। जिले के आठ राजकीय विद्यालयों में एक करोड़ 42 लाख की लागत से पुस्तकालय बनाए जाएंगे। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पठन - पाठन में दिक्कत नहीं होगी। समग्र शिक्षा अभियान के तहत इसका काम होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव को भेज दिया है। बालिकाओं को चार के समीप हाईस्कूल तक की शिक्षा देने के लिए साल 2009,2010,2011 में चरणबद्ध तरीके से 33 पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर हाईस्कूल का दर्जा दिया गया।
एक - एक विद्यालय पर 58-58 लाख की लागत से भवन, शौचालय, लैब, पेजयल की सुविधाएं की गई। करीब डेढ़ दशक तक उनकी देखरेख नहीं की गई, लेकिन अब समग्र शिक्षा के तहत उनको बेहतर किया जा रहा है। लैब, उच्चीकृत भवन, पेजयल, शौचालय समेत अन्य संसाधनों को बेहतर किया जा रहा है। 2011-12 में बनाए गए आठ स्कूलों में पुस्तकालय की सुविधा नहीं थी। इन स्कूलों में पुस्तकालय बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से 17.86 लाख प्रति पुस्तकालय की दर से एक करोड़ 42 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि आठ स्कूलों में पुस्तकालय बनाने के लिए परियोजना के पास प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि न?ए वित्तीय वर्ष से पहले ही स्वीकृत हो जाएगा।
Feb 10 2025, 19:06