*बीजेपी की जीत का जश्न: कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-मिल्कीपुर जीत को बताया सुशासन और विकास का परिणाम*
रिपोर्ट -नितेश श्रीवास्तव
भदोही- दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने और मिल्कीपुर उप चुनाव में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता गदगद हो गए हैं। शनिवार को जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने इसे सुशासन और विकास मॉडल की जीत बताई। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में दुर्गागंज त्रिमुहानी पर ढोल-नगाड़े के साथ कायकर्ताओं ने नारेबाजी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से दिल्ली में जीत मिली। जिस तरह से पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है, इससे स्पष्ट हो गया है कि जनता भाजपा के साथ है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास मॉडल को दिल्ली की जनता ने देखा। आप की गलत नीतियों से परेशान होकर लोगों ने भाजपा को प्रचंड जीत दी।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष पांडेय पूर्व जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव संतोष सिंह गोवर्धन राय प्रवीण सिंह मुन्ना गोरेलाल पांडेय सुरेंद्र पांडेय राजेंद्र पाल बघेल चंद्रशेखर सिंह दीपक तिवारी छत्रपति सिंह उमाशंकर पाठक राजबली दुबे तथा सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Feb 09 2025, 17:27