*दिल्ली में केजरीवाल सरकार का अंत भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाया जश्न*
मुजफ्फरनगर - दिल्ली विधानसभा चुनाव के आज घोषित परिणाम में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर कस्बे में भाजपाइयों ने आतिशबाजी करते हुए लड्डू बांटे तथा ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
शनिवार को दिल्ली विधानसभा के परिणाम घोषित होने पर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतने पर कस्बे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री के साथ- अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की जीत पर ढोल नगाड़े बजाकर जीत का जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को लड्डू खिलाया।
बता दें कि दिल्ली में भाजपा की सरकार लगभग तीन दशक के बाद बनी है। जिससे दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद भाजपाईयों ने जीत का जश्न आतिशबाजी छोड़कर और मिठाई बांट मनाया।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित खत्री ने बताया कि आज दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष में यहां आतिशबाजी छोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया है क्योंकि आज दिल्ली में केजरीवाल की शराब घोटाले की आपदा सरकार का अंत हो गया है और भारतीय जनता पार्टी की वहां की जनता ने नीतियों को स्वीकारा है नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को पूरी तरह से स्वीकार है भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता में लाए हैं। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश रस्तोगी पूर्व मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता मंडल महामंत्री रामनिवास प्रजापति चंद्रमुकुट शर्मा अमित कुमार अंकित संगल प्रदीप राणा जगत सिंह सैनी आशीष भारद्वाज रजनीश सैनी उर्फ मनी प्रेम सिंह कश्यप सुभाष चंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
Feb 09 2025, 12:11