*मिल्कीपुर और दिल्ली में भाजपा को ऐतिहासिक जीत पर जश्न*
![]()
अयोध्या- दिल्ली चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर जिला पंचायत कार्यालय अयोध्या में जीत का जश्न मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी ने जय श्री राम के नारे लगाए।
अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों की जीत है।मिल्कीपुर जनता की जीत, मिल्कीपुर की देवतुल्य जनता के चरणों में प्रणाम करता हूँ भारतीय जनता के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान को जिताया है।जनता का आभार व्यक्त करता हूं।सपा सांसद अवधेश प्रसाद पर जुबानी हमला बोला। राजा की जो परिकल्पना थी वह बहुत पहले समाप्त हो गई थी।लेकिन जिसकी आदत बन गई थी तानाशाही और शासन करने की। कि मैं अब यहां का शासक हो गया हूँ। उनके अंदर कहीं ना कहीं राजा वाली आत्मा जग गई थी।अब जनता ने उन्हें नकार दिया।जिसका परिणाम आज देखने को मिला है अवधेश प्रसाद को।
मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलने पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रूदौली विधायक रामचंद्र यादव गोसाईगंज पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू मिल्कीपुर पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी अयोध्या महापौर गिरीश पति त्रिपाठी चेयर मैंन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले आलोक सिंह कुबेर दत्त मिश्र राजेश तिवारी प्रधान अयोध्या ब्लॉक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, भाजपा नेता तेजवंत सिंह प्राचार्य डॉ शीलवंत सिंह भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री राजेंद्र गोस्वामी गिरजेश त्रिपाठी बब्बू आदि समेत भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
Feb 08 2025, 17:26