जेएमएम के 53 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई मंत्री हुए शामिल
हेमन्त और कल्पना ने कोयला बकाया को लेकर केंद्र सरकार पर किया प्रहार
धनबाद : धनबाद गोल्फ ग्राउंड रणधीर वर्मा स्टेडियम में जेएमएम ने 53वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि, गांडेय विधायक कप्पना सोरेन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।साथ ही मंत्री हफीजुल हसन,योगेंद्र महतो,विधायल सह सचेतक मथुरा महतो,पूर्व मंत्री बेबी देवी,मिथलेश ठाकुर सहित पार्टी के नेता पदाधिकारी शामिल हुए।वहीं धनबाद के साथ साथ गिरिडीह, बोकारो जामताड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आदिवासी परम्परागत वेशभूषा में पुरुष महिला मादर, तीर,धनुष लेकर भी कार्यक्रम में पँहुचे।
कार्यक्रम स्थल पहुँचने से पहले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,विधायक सह मुख्यमंत्री धर्मपत्नी कल्पना सोरेन बरवाअड्डा हवाईअड्डा में हेलीकॉप्टर से पहुँची।डीसी माधवी मिश्रा व एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बुके देकर स्वागत किया।जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,विधायक कल्पना सोरेन केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार की।कल्पना सोरेन ने स्थापना दिवस में पँहुचे कार्यकर्ताओ का अभिवादन जोहार कह कर की।
वहीं कल्पना सोरेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले साल ईडी द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गिरफ्तार करने की कार्रवाई किया गया था।वह दिन राज्य के लिये काला दिन है।ईडी कार्रवाई में जेल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गए थे।पाँच महीने बाद जेल से गुरुजी बनकर निकले थे।केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया रखी है जो नही दे रही।जब तक बकाया केंद्र सरकार नही देंगी,तब तक चेन नही लेने वाले है।
राज्य में फिर से हेमन्त सरकार बनी है।यह सभी मंईयां के कारण हुआ है।56 इंच के लिये 56 विधायक को मंईयां ने जिताया है। मंईयां योजना लागू हुआ, महिलाओं को 2500 रुपए मिल रहा है यह पूर्व मंत्री बेबी देवी के कारण सम्भव हो पाया।वहीं हेमन्त सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार 1 लाख 36 हजार करोड़ बकाया रखी है।
देना नही चाहती।अभी चिट्ठी पत्री लिख रहे,इसके बाद कानूनी लड़ाई और उसके बाद सभी कोयला खदानों को बन्द कर देंगे।सहारा इंडिया गरीबो का पैसा लेकर भाग गई है।सहारा को सभी का पैसा लौटना होगा नही तो झारखण्ड सरकार हर लड़ाई लड़ने को आम जनता के लिये तैयार है।
झारखंड में जमीन माफिया दलाल सक्रिय है।जो बीडीओ-सीओ गलत करेगा उसपर तुरंत कार्रवाई होगी, सीओ बीडीओ को जेल भेजेंगे।झारखंड की मंईयां योजना की चर्चा पूरा देश मे है।अब दिल्ली में इसका फोटोकॉपी करने का वायदा किया गया है।
Feb 04 2025, 21:46