डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग द्वारा भारत माता वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया
ब्रह्म प्रकाश शर्मा
जानसठ मुजफ्फरनगर । कस्बे में डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग खंड जानसठ की और से भारत माता वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को नैतिक मूल्य, आदर्श एवं राष्ट्रभक्ति संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया ।
मंगलवार को कस्बे मे डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग खंड जानसठ की ओर से भारत माता वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभिषेक रहे सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन आर्य समाज के जगमोहन आर्य नारायण आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प चढ़ा कर उन्हे नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
इस दौरान मुख्य वक्ता से विद्यार्थी प्रमुख अभिषेक ने विद्यालय में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा हमें भारत माता का वंदन केवल पुष्पों से ही नहीं करना अपितू पांच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन सामाजिक समर सत्ता स्वम भाव पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों को अपनाकर करना है वही डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य समुद्र सेन समस्त शिक्षक शिक्षकों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़कर भारत माता की वंदना की।
वही कार्यक्रम के अंत में जानसठ ब्लॉक की राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा के जगमोहन आर्य नारायण आर्य वीर सिंह आर्य महेंद्र आर्य श्याम सुंदर आर्य आदि ने विकलांग कोटे जीत कर आए डीएवी इंटर कॉलेज के अध्यापक पंकज कुमार को शील्ड एवं मेवे का बाक्स भरा देकर सम्मानित किया इस दौरान मुख्य रूप से सह जिला विद्यार्थी अभिषेक, अश्वनी,शिव ,अंकुर ,बौद्धिक प्रमुख जानसठ खंड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन के द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा की गई और कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत को जगाने वाले कार्यक्रम है और यह समय-समय पर विद्यालयों में आयोजित होने चाहिए।
Feb 04 2025, 18:43