जमीन विवाद में एक परिवार के दो पक्षों के बीच हुई हिंसक भिड़ंत, एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रुप से घायल
डेस्क : बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक परिवार के दो पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में एक पक्ष से एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
![]()
मिली जानकारी के अनुसार जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के बिलट चौक के पास 10 धुर जमीन को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में पथराव के दौरान एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में खड़गपुर निवासी अशोक ठाकुर, दशरथ ठाकुर, अरुण ठाकुर, मनीष ठाकुर और विभा देवी को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनके पट्टीदार पशुपति ठाकुर और रविंद्र ठाकुर से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी पक्ष ने गाली-गलौज की और महिलाओं से भी दुर्व्यवहार किया। जब पीड़ित पक्ष के लोग बीच-बचाव करने गए, तो उन पर पथराव कर दिया गया, जिससे कई लोगों के सर पर गंभीर चोट आई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगर थाने की पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Feb 01 2025, 19:45