*संगम तीरे विश्व कल्याण का मंगल अनुष्ठान, पूर्णाहुति पर हुआ भंडारा*
![]()
गोरखपुर: महाकुंभ में गोरखपुर के गुरुकृपा संस्थान के अध्यात्मिक प्रकल्प सनातन ग्रन्थालय द्वारा विश्व कल्याण के निमित्त श्रीरामचरितमानस के अमृतमयी पाठ का समापन मंगलवार को हुआ। विश्व भरण पोषण कर जोई... संपुट के साथ सर्व मंगल की प्रार्थना ने पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आकार ले लिया। सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इससे पहले सोमवार को अभिजीत मुहूर्त में 11:40 पर श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का पूजन पुरोहित चक्रधारी शुक्ला एवं 70 वर्षीया यजमान सूर्यमनी देवी ने किया। मानस पाठ के प्रथम सोपान बालकांड का मंगलाचरण के द्वारा शुभारंभ करते राम परगट शुक्ल, अच्छेलाल त्रिपाठी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, मुंबई से पधारे चंद्र प्रकाश त्रिपाठी दिल्ली से पधारे बृजानंद शुक्ला, पूना से पधारे कमलेश शर्मा, उमापति, शीला शुक्ला, नूतन आदि ने अभीष्ट प्राप्ति के लिए समस्त देवों का आह्वान किया और पाठ पूर्ण किया।
गुरुकृपा संस्थान के संस्थापक महासचिव बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि सकल जगत में मंगल की स्थापना के उद्देश्य से शास्त्रों में वर्णित अति पवन गंगा जी को मानस पाठ को सुनाने का संकल्प सिद्ध हुआ। सोलह संस्कारों को संरक्षित एवं संवर्धित करने, बिखरते परिवार, टूटते पारिवारिक रिश्तों को पुनर्जीवित करने प्रतिष्ठापित करने के पवित्र व व्यापक उद्देश्यों को लेकर मां गंगा की ममतामयी गोद में प्रयागराज के तट पर इस संकल्प को पूर्ण करने को गुरुकृपा संस्थान एवं सनातन ग्रन्थालय के समस्त कर्मयोगी कृत बधाई के पात्र हैं।
मानस पाठ संपूर्ण होने पर आयोजन स्थल पुल नंबर 15 सेक्टर नंबर 18 में बने पंडाल में भंडारा आयोजित हुआ। उपस्थितजनों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अवनीश मणि त्रिपाठी, चक्रधारी शुक्ला, शिव शरण त्रिपाठी, शंभू शरण त्रिपाठी, ध्यान चंद यादव, शिवकेश शुक्ला, राम कवल तिवारी, पप्पू तिवारी, मनीष शुक्ला, हनुमान मिश्र आदि उपस्थित रहे।




















Jan 29 2025, 19:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k