मौनी अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों लोगों ने लगाई पवित्र डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मौनी अमावस्या पर मौन का पालन करने से आत्मा शांत होती है। धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक परंपराओं में मौन को आत्मिक शांति और ऊर्जा का स्रोत माना गया है।
वैदिक काल में ऋषि-मुनि अपने तप और साधना में मौन का पालन करते थे। मौन केवल वाणी का त्याग नहीं है, बल्कि यह मन और आत्मा की गहराई तक शुद्धता प्राप्त करने का माध्यम है। आज भी मौन साधना को मानसिक और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करने का महत्वपूर्ण उपाय माना जाता है।मौनी अमावस्या पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन के साथ दान किया सुबह से ही श्रद्धालुओं का जाप था गंगा घाट की तरफ पहुंचने लगा था सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तैनात रही।
जिले के सेमराधनाथ ,सीतामढ़ी, रामपुर गंगा घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर भर से ही मौनी अमावस्या पर गंगा में अमृत स्नान किए लोग घर से निकाल दिए गंगा घाट ऊपर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही लोग गंगा स्नान करने के बाद दर्शन पूजन एवं दान किया बताया जाता है कि मौनी अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति एवं समस्त पापों का नाश होता है जिसको लेकर आज लाखों की संख्या में जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों ने स्नान किया।
Jan 29 2025, 17:36