रांची पुलिस नकली नोटो के साथ तीन को धर-दबोचा, रांची में थी नकली नोटो को खपाने की तैयारी
![]()
रिपोर्टर जयंत
रांची : रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नकली नोटों को खपाने की तैयारी में लगे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो. सब्बीर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरिदी उर्फ आर्यन है। इनके पास से 4.99 लाख का नकली नोट बरामद किया गया है।
रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नकली नोट खपाने का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल के पास रेड मारी और तीन संदेही गुनहगारों को धर दबोचा।
जिसके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट और 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जप्त किया।
पुलिस को दिये अपने बयान में गिरफ्तार लोगों ने खुलासा किया कि नकली नोट का कारोबार करने के वास्ते उनका संगठित आपराधिक गिरोह काम करता है। गुजरे करीब एक साल से नकली नोटों का यह काला कारोबार किया जा रहा है। इस काम में राजधानी के कई लोग भी शामिल हैं। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने पुलिस के सामने और भी कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब गिरोह के सरगनाह तक पहुंचने की जुगत में जुट गयी है। इन लोगों को दबोचने में एसआई मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह, आरक्षी सूरज खाडिया और सुशील मिंज की सराहनीय भूमिका रही।
Jan 19 2025, 13:42