हजारीबाग यूथ विंग ने ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को बांटे 1100 कंबल।
हजारीबाग। ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों को राहत देने के लिए हजारीबाग यूथ विंग ने सिरसी और ढेंगुरा गांव में 100 परिवारों को कंबल वितरित किए। संस्था अब तक 1100 कंबल बांट चुकी है। यह अभियान दिन-रात चल रहा है, जिसमें सदस्य ठंड में ठिठुरते लोगों तक राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं।
संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि यह पहल जरूरतमंदों को राहत देने के साथ समाज में एकजुटता और मानवीय मूल्यों को मजबूत कर रही है। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ठंड में परेशान न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इस अभियान को जनप्रतिनिधियों और समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। मौके पर सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। यह अभियान मानवता और समाज सेवा की मिसाल पेश कर रहा है।














q

Jan 12 2025, 16:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.0k