पांच युवकों की आकस्मिक मृत्यु: मृतक परिवारों को दशकर्मा के दिन दी गई सहायता
![]()
रिपोर्टर पिंटू कुमार
चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत अंतर्गत सरवाहा गांव में 1 जनवरी 2025 को हुई पांच युवकों की आकस्मिक मृत्यु के बाद, आज दशकर्मा के दिन मृतकों के परिजनों को आवश्यक क्रिया-कर्म सामग्री प्रदान की गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह मांडू विधानसभा के पूर्व विधायक जय प्रकाश भाई पटेल ने घटना के बाद मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर सहायता का आश्वासन दिया था।
इस आश्वासन के तहत, चुरचू मुखिया संघ के अध्यक्ष सह बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो और चुरचू प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि चौलेश्वर महतो ने सामग्री को मृतक परिवारों तक पहुंचाया। इस मौके पर उनके सहयोगी परमेश्वर महतो, प्रदीप करमाली, निरंजन महतो, गोपाल करमाली, डोमन करमाली, दिलेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, मनोज करमाली, अजय करमाली, महावीर भुंईया, गुड्डू करमाली, शुभम करमाली, भास्कर भुंईया, जगलाल करमाली सहित मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
यह सहायता पहल मृतकों के परिजनों के लिए इस कठिन समय में सहारा बनी है। ग्रामीणों ने इस त्रासदी के बाद मृतकों के परिवारों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त किया।















हजारीबाग के चुरचू ब्लॉक में आज 9 जनवरी को प्रवासी मजदूरों से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चुरचू ब्लॉक के जिला परिषद, प्रखंड के प्रमुख, मुखिया एवं वार्ड के साथ साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर पिंटू कुमार
Jan 11 2025, 18:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k