नये साल में बिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में बढ़ी ठंड
![]()
![]()
* डेस्क : बिहार में नये साल का आगाज ठंड से हुआ है। दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक ठंड नहीं पड़ने से निराश हो रहे लोगों के लिए साल के आखिरी दिन ने उम्मीदें जगा दी है। मंगलवार को बिहार में पहली बार दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। दिन भर बादल छाए रहे और हिमालय से आनेवाली बर्फीली उत्तर-पछुआ हवा की वजह से कड़ाके की ठंड के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं नए साल के पहले दिन ही ठिठुड़न वाली ठंड देखने को रहा। आज बुधवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा। वहीं दिन में बादल छाए रहने के आसार है। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर 23.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया और सबसे ठंडा शहर सहरसा का अगवानपुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते मंगलवार को राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि, बीच में एक-दो बार कुछ मिनटों के लिए लोगों को सूरज के दर्शन हुए थे। जो सिर्फ दर्शन मात्र थे, उससे मौसम में गर्माहट नहीं आई। लेकिन अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। वहीं रात का पारा गिरने से ठंड का एहसास हो रहा था।








डेस्क : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए है। उन्हें पुलिस और कानून का कोई भय नही रह गया है। आए दिन अपराधी दिन-दहाड़े हत्या और लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने साल के अंतिम दिन हत्या की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है।
Jan 01 2025, 09:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.2k