अंतिम यात्रा पर निकले आचार्य किशोर कुणाल, उमड़ा जन सैलाव
डेस्क : पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अपने अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं। किशोर कुणाल का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान कुर्जी से निकल कर महावीर मंदिर पहुंच गया है। महावीर मंदिर में आचार्य कुणाल किशोर का पार्थिक शरीर रखा गया है। करीब 1 घंटे तक उनका शव मंदिर परिसर में रहेगा। वहीं उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई है। उनके अंतिम यात्रा में उनकी पत्नी, बेटे औऱ बहू मौजूद हैं। किशोर कुणाल का हाजीपुर के कोनहरा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जहां वो पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे।
किशोर कुणाल के निधन के बाद महावीर मंदिर न्यास के जनसंर्पक विभाग के अधिकारी विवेक विकास ने एक भावुक कर देने वाला प्रेस रिलीज जारी किया, जो अपने और आचार्य किशोर कुणाल के बीत संबंधों के बारे में था। उन्होंने प्रेस रिलीज की शुरुआत करते हुए लिखा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि आचार्य किशोर कुणाल के नहीं होने की खबर मैं मीडिया को दूंगा। लेकिन अब यह हकीकत है। मैंने चार वर्षों पूर्व महावीर मंदिर न्यास के जनसम्पर्क अधिकारी के रूप में योगदान दिया था। मेरी रिपोर्टिंग आचार्य किशोर कुणाल को ही होती थी। उनके मार्गदर्शन में मैं महावीर मंदिर समेत न्यास के विभिन्न प्रकल्प जैसे विराट रामायण मंदिर, महावीर कैंसर संस्थान समेत सभी महावीर अस्पताल, राम रसोई, सीता रसोई आदि की रचनात्मक और विकासात्मक खबरों को मीडिया तक पहुंचाता था।
मालूम हो कि आचार्य कुणाल किशोर का निधन रविवार (29 दिसंबर) की सुबह महावीर वात्सल्य अस्पताल में हो गया। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद आनन फानन में परिजन उन्हें महावीर वात्सल्य अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं आज यानी 30 दिसंबर को हाजीपुर के कोनहरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वो अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं।








डेस्क : बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज सोमवार को अपराह्न तीन बजे एयर इंडिया के विमान से पटना आयेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन जाएंगे। जबकि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण उन्हें दो जनवरी को शपथ दिलाएंगे। इसके लिए राजभवन में दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन को लेकर बिहार में भी 7 दिनों का राजकीय शोक है। जो एक जनवरी को खत्म होगा। इसको देखते हुए दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए 2 जनवरी तिथि तय की गयी है। गौरतलब है कि आरिफ मोहम्मद खान अभी केरल के राज्यपाल हैं। 24 दिसंबर को केन्द्र सरकार ने उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाने का पत्र जारी किया था। वहीं, बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर केरल के राज्यपाल बनाये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री आर्लेकर 31 दिसंबर को पटना से जाएंगे। वह करीब 22 महीने तक बिहार के राज्यपाल के पद पर रहे।
डेस्क : पटना में हर साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में घना कोहरा और पछुआ के प्रभाव से शीत दिवस की स्थिति बनने लगती थी। अबतक राज्य के छह से सात जिलों में कोल्ड वेव या कोल्ड वेव जैसे हालात बन जाते थे। लेकिन इसबार न्यूनतम और अधिकतम तापमान की स्थिति सामान्य से ऊपर बनी हुई है। इसी बीच राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में सोमवार से बदलाव के आसार है। हालांकि, यह बदलाव दो-तीन दिन ही दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना जिला का तापमान दो दिनों में चार डिग्री तक नीचे आ सकता है। प्रदेश के दक्षिण पश्चिमी भागों में पछुआ के प्रभाव में ठंड में तेजी से बढ़ोतरी दिखेगी। तीन चार दिनों के बाद एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थित बनने से फिर से तापमान में बढ़ोतरी आएगी। इस लिहाज से अगले एक हफ्ते तक पटना सहित राज्यभर में तापमान के उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम नहीं है। हवा का पैटर्न अगले एक दो दिनों तक तापमान को नीचे लाएगा फिर से तापमान ऊपर चढ़ेगा। राज्य में एक हफ्ते बाद ठंड में फिर से बढ़ोतरी की स्थिति बनेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार वाल्मीकि नगर, बक्सर व अगवानपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ पटना सहित शेष जिलों के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस जबकि 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अगवानपुर (सहरसा) में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम पारा 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी रही। 29.2 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय हल्के कोहरे का प्रभाव रहा। दिन में धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना रहा।




Dec 30 2024, 11:54
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.9k