डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने जताया गहरा शोक।
पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सिंह को भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था।
मुन्ना सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कुशल नेतृत्व से न केवल भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि देश को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। 1991 में उनके द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बना दिया। उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।
उन्होंने डॉ. सिंह के शांत और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका निधन देश और कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। मुन्ना सिंह ने डॉ. सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।


 
						











 
 



 
 
 
 
 
  
 
  
   
  
Dec 28 2024, 15:37
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k