मनमोहन सिंह के खिलाफ आंदोलन करने वाले अन्ना हजारे ने पूर्व पीएम को यूं किया याद, जाने क्या क्या बोले
#anna_hazare_reaction_on_manmohan_singh_death
देश के पूर्व प्रधामंत्री मनमोहन सिंह की बीती रात निधन हो गया। जिसके कारण देश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। कल यानी शनिवार को पूर्व पीएम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत भारत और दुनियाभर के विभिन्न नेताओं, राष्ट्राध्यक्षों और हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं, अब पूर्व पीएम के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी बयान दिया है। आपको बता दें कि अन्ना हजारे ने मनमोहन सिंह की सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया था।

वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और मनमोहन सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ने वाले अन्ना हजारे ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें याद करते हुए कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ थे। पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि मनमोहन सिंह ने देश और समाज के कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी।
अन्न हजारे ने अहिल्यानगर जिले स्थित अपने गांव में कहा, जिसने जन्म लिया उसकी मृत्यु तय है, लेकिन कुछ लोग अपने पीछे अपनी यादें और विरासत छोड़ जाते हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी थी। अन्ना हजारे ने इस मौके पर मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान 2010 के दशक के शुरुआती दौर में छेड़े गए भ्रष्टाचार रोधी प्रदर्शन को भी याद किया। अन्ना हजारे ने कहा कि जब वह पीएम थे तो मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व कर रहा था। मैं उनसे दिल्ली में उनके आवास पर कई बार मिला था और उन्होंने तुरंत कदम उठाया था। आज मनमोहन सिंह का निधन हो गया है, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी।
अन्ना हजारे ने कहा, मनमोहन सिंह के लिए समाज और देश सबसे पहले आता था। वह हमेशा देश के बारे में पहले सोचते थे। उनके कारण इस देश की अर्थव्यवस्था बदल गई. इसमें मनमोहन सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी वजह से हमारे देश को एक नई दिशा मिल गई और देश प्रगति पथ पर आज भी चल रहा है।


 
						






 
 
 
   
  
  
 
  
  
Dec 27 2024, 19:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
9.5k