हजारीबाग: एसडीओ आवास में आग, पत्नी की हालत गंभीर
रिपोर्टर पिंटू कुमार।
हजारीबाग के झील मार्ग स्थित सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में गुरुवार रात आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। आग में एसडीओ अशोक कुमार और उनकी पत्नी सुनीता देवी झुलस गए। सुनीता देवी 70 प्रतिशत जल चुकी हैं और उनकी हालत गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बोकारो के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस अब तक यह पता नहीं लगा पाई है कि आग खुद लगी या किसी ने लगाई।
घटना के समय पुलिस को जानकारी न मिलने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान या मायके वालों की जानकारी से घटना का सच सामने आने की उम्मीद है।














रिपोर्टर पिंटू कुमार
Dec 27 2024, 13:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
21.6k