बलिया :चोगड़ा में मनाई गई अटल जी की 100वीं जयंती, भारत रत्न को किया गया याद -
संजीव सिंह बलिया। चोगड़ा में अटल जी की 100वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए. इस दौरान भारत रत्न को याद कर नमन किया गया
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बलिया के चोगड़ा में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
इस अवसर पर चोगड़ा में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी जिला मंत्री सतवीर सिंह ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके द्वारा भारत के विकास में किए गए कार्यों को याद किया गया. जिला मंत्री सतवीर सिंह ने बताया अटल जी द्वारा किए गए गए विकास कार्यों का आज आम जनता को लाभ मिल रहा है. इसअवसर पर संयुक्त रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष चोगड़ा जयप्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री ओमकारनाथ सिंह ने
कहा अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर पूर विश्व को संदेश दिया था कि भारत अपनी शक्ति के आगे दूसरे की जबरदस्ती की शक्ति को स्वीकार नहीं करेगा. हम शांति के दूत हैं लेकिन क्रांति निश्चित रूप से करना जानते हैं. यह अटल जी ने सिखाया था. आज हम उनको अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं. इस मौके पर बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे. उन्होंने देश की प्रगति में ऐसा काम किया जिसे आज हम उनकी जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं.
मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री सतवीर सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष चोगड़ा जयप्रकाश वर्मा, मंडल महामंत्री ओमकारनाथ सिंह, मंडल महामंत्री, छोटेलाल ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष शिवलाल राम ,मंडल मंत्री, दीपक गिरी, मंडल मंत्री ,विवेक कुमार द्विवेदी, मंडल मंत्री, उग्रसेन सिंह एडवोकेट ,अरविन्द कुमार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अनिल सिंह, और मंडल के सभी शक्ति केंद्र संयोजक वह शक्ति केंद्र प्रभारी वह मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे
Dec 26 2024, 21:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
72.1k