गंगा को गंदा करनेवालों पर बरती जाएगी सख्ती, लगाया जाएगा जुर्माना
डेस्क : गंगा को गंदा करनेवालों पर सख्ती बरती जाएगी। गंगा को प्रदूषित करने, उसमें कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार जुर्माने के प्रावधानों को सख्ती से लागू करेगी। साथ ही फेंके गये ठोस अपशिष्टों को नदी के किनारे से हटाने के इंतजाम किए जाएंगे। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
उनके निर्देश के बाद बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने बुधवार को आवयश्क कदम उठाते हुए नगर निकायों को गंगा में गिर रही गंदगी को रोकने के लिए सख्ती बरतने को कहा। साथ ही वैसे कारकों की पहचान को कहा, जो गंगा के पानी को दूषित कर रहे हैं। लोगों को कचरा नहीं फेंकने, फैलाने के लिए जागरूक करने को होर्डिंग लगाने का आदेश भी दिया है।
मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि कई स्थानों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि नदियों में ठोस कचरा फेंका जा रहा है। इसके कारण जल प्रदूषित हो रहा है। नदियों के प्रवाह पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। इसपर रोक लगाने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए। नगर निकायों की ओर से ठोस कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना के प्रावधानों को सख्ती से अमल में लाया जाए। फेंके गये ठोस अपशिष्टों को नदी के किनारे से हटाने के इंतजाम करने होंगे। उन्होंने पर्यावरण विभाग के साथ राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को आवश्यक और सख्त कदम उठाने का आदेश दिया है।
प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि मंत्री ने जिला पर्यावरण समिति की ओर से भी स्थानीय स्तर पर गंगा को प्रदूषित होने से रोकने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा है। ताकि शहर और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाली गंदगी सीधे नदी में नहीं जाए। होर्डिंग के माध्यम से आम लोगों को ठोस-अपशिष्टों, प्लास्टिक, निर्माण व विध्वंस अपशिष्ट, घरेलू या औद्योगिक कचरा को नदियों में प्रवाहित नहीं करने के लिए जागरूक करने के भी आदेश दिए गए हैं।










Dec 26 2024, 14:55
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k