महिला संवाद के बदले अब सीएम के प्रगति यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कसा तंज, इन सवालों का मांगा जवाब
डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले थे। लेकिन उनकी यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं अब वे महिला संवाद यात्रा की जगह प्रगति यात्रा पर निकलनेवाले हैं। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अपनी आदत, चरित्र, चाल-चलन एवं चंचलता के चलते एक पखवाड़े में एक ही यात्रा का कई बार नाम बदल चुके है। पहले महिला संवाद, फिर समाज सुधार और अब प्रगति यात्रा। यह दर्शाता है कि वो मानसिक रूप से कितने अशांत व अस्थिर हो चुके है।
वहीं इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार की पूर्व में की गई यात्राओं से जुड़े कई सवाल भी किए है। तेजस्वी ने पूछा है कि इससे पहले वह समाधान यात्रा पर निकले थे, लेकिन कितनी समस्याओं का समाधान हुआ।
तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, किसी यात्रा पर निकलने से पूर्व इन वाज़िब सवालों के जवाब दें:-










Dec 17 2024, 19:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.9k