प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 का आयोजन हजारीबाग में सम्पन्न
रिपोर्टर पिंटू कुमार
नेहरू युवा केंद्र (हजारीबाग), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार और झारखंड सरकार के खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 का आयोजन संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग में हुआ।
इस उत्सव में प्रमंडल के सात जिलों के प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक, कला, और विज्ञान प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी (व्यक्तिगत) में चतरा के अनुराग कुमार ने प्रथम और रामगढ़ के आरन्य कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी (समूह) में बोकारो के अव्यान नारया समूह प्रथम और कोडरमा के रोहित कुमार समूह द्वितीय रहे।
भाषण प्रतियोगिता में हजारीबाग के अमन कुमार प्रथम और गिरिडीह के रौनक मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। कहानी लेखन में बोकारो के राकेश महतो और रामगढ़ की रानी कुमारी ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए। सामूहिक लोक नृत्य में चतरा का राकेश ग्रुप प्रथम और हजारीबाग का महक ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा।














Dec 17 2024, 10:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k