जमीन विवाद में सगे चाचा ने दो भतीजों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर
डेस्क : बिहार के जमुई जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जमीन विवाद मे अपने ही सगे चाचा ने दो भतीजों को गोली मार दी। घटना में घायल एक की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर किया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के टाल सहरसा गांव में आज रविवार की सुबह जमीन विवाद में सगे चाचा और भतीजा के बीच विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया की चाचा ने अपने ही दो भतीजे को गोली मार दी है। दोनों घायलों की पहचान टाल सहरसा निवासी स्वर्गीय राजेश्वर महतो का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार तथा 18 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में की गई है। जिसमें एक भतीजे सत्यम की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
घायल राहुल कुमार ने बताया कि एक कट्ठा जमीन को लेकर उनके चाचा राजेंद्र महतो के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले ही बैठक हुई थी और आपस में सुलह के साथ स्थानीय लोगों ने बंटवारा कर दिया था। लेकिन उसके बावजूद रविवार की सुबह उसके सगे चाचा राजेंद्र महतो उसका पुत्र सहित अन्य पहुंचे और हंगामा करने लगे। जब इसका विरोध राहुल ने किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। उसे बचाने पहुंचे उसका पुत्र सत्यम कुमार को पहले राजेंद्र महतो ने गोली मार दी। फिर राहुल के ऊपर भी गोली चला दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।
दोनों घायल युवकों को जमुई सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष मिंटू सिंह ने बताया कि मौके से सिकंदरा पुलिस ने राजेंद्र महतो की पत्नी को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी राजेंद्र महतो मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष का अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
Dec 16 2024, 13:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
28.5k