याद किए गए परमवीर अलबर्ट एक्का, दी श्रद्धांजलि!
रिपोर्ट/प्रमोद
गुमला।लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का को शहादत दिवस पर गुमला प्रशासन सहित अन्य लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप परमवीर की आदम कद प्रतिमा पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एसडीपीओ , नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अनेक स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि अल्बर्ट एक्का का बलिदान झारखण्ड और गुमला ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा देने वाला है। शहीद अल्बर्ट एक्का के नाम से जिले में एक प्रखंड का नामकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त कर शहीद के आदर्शों से सीख लेने की अपील की!
Dec 11 2024, 16:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
37.9k