हवाई यात्रियों के काम की खबर : पटना एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की नई समय सारणी जारी, इस शहर के लिए फ्लाइट सेवा को किया गया बंद
डेस्क : हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। पटना एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की नई समय सारणी जारी हुई है। कोहरे की आशंका को देखते हुए 31 दिसंबर तक नया शेड्यूल तैयार किया गया है। नये समय सारणी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह 9.45 बजे आएगी जबकि आखिरी फ्लाइट रात 11.45 बजे जाएगी। पटना से गुवाहाटी के बीच की फ्लाइट बंद कर दी गई है। वहीं 15 दिसंबर से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट नहीं होगी।
![]()
15 दिसंबर से पटना से भुवनेश्वर की सीधी उड़ान भी नहीं चलेगी। इसी तरह 16 दिसंबर से इंडिगो की कोलकाता की सुबह की और 15 दिसंबर से इंडिगो की रात की बेंगलुरु की फ्लाइट भी बंद हो जाएगी। नए शेड्यूल में जयपुर और गोवा के लिए पटना से उड़ानें शामिल नहीं हैं। हालांकि पिछले दिनों भी इन उड़ानों की सेवाएं शुरू नहीं हो सकीं थी, लेकिन 27 अक्टूबर के शेड्यूल में इसे शामिल किया गया था।
अन्य विमानों में स्पाइसजेट की पटना-दिल्ली की दोपहर की उड़ान भी 15 दिसंबर से बंद हो जाएगी। कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई मार्ग पर विमानों की कमी हुई है। 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक के लिए इंडिगो की फ्लाइट चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी। नये शेड्यूल के अनुसार अब पटना से आने-जाने वाले दस जोड़ी विमान घट जाएंगे। 15 दिसंबर के बाद चार जोड़ी अन्य फ्लाइट भी बंद हो जाएंगी। नतीजतन, नए शेड्यूल में 35 जोड़ी विमानों की आवाजाही 14 दिसंबर तक रहेगी। इसके बाद 31 जोड़ी विमान ही रोजाना आएंगे जाएंगे।
पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9.10 में आएगी और 9.45 बजे भुवनेश्वर जाएगी। ये दोनों उड़ानें 14 दिसंबर तक के लिए ही है। आखिरी विमान बेंगलुरु से पटना एयरपोर्ट पर रात 10.45 बजे आएगी और यह 11.25 बजे उड़ान भरेगी। सुबह 9.10 बजे से रात 22.45 के बीच विमानों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।










Dec 11 2024, 12:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
39.6k