मौसम का मिजाज : बिहार में बढ़ा ठंड का प्रकोप, पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीतलहर पकड़ने लगा जोर
डेस्क : बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीतलहर ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर उत्तर बिहार के जिलों में कोहरे का असर अधिक देखा जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
दरअसल, राज्य में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तापमान में और 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। वहीं आज यानी बुधवार को सबसे कम तापमान डेहरी में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बक्सर और जीरादेई में सबसे अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
हालांकि, पटना में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। साथ ही, उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं चल रही हैं। इन कारणों से रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। राज्य के उत्तरी पूर्वी भाग में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई है।
मंगलवार को गया और नालंदा के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए उत्तरी मध्य और उत्तरी पूर्वी बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 11 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से आसमान साफ होगा जिसके कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। राज्य के 13 जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।








डेस्क : बिहार में अब धीरे-धीरे ठंड ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। बीते सोमवार को राज्य के कई शहरों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से मौसम का मिजाज बदल गया। इसके चलते अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। पहली बार इस सीजन में दिन में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। सोमवार को गया, रोहतास, गोपालगंज, सीवान और पश्चिमी चंपारण में बारिश र्हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर सोमवार को 26.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर एवं जीरादेई रहा। वहीं सबसे ठंडा शहर 9.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा का अगवानपुर रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल बुधवार से उत्तर-पश्चिम हवा चलने के कारण ठंड में और बढ़ने के आसार हैं। वहीं हवा चलने से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। सुबह में प्रदेश के ज्यादातर शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा।
Dec 11 2024, 09:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
23.5k