राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को दिए गए दिशा निर्देश!
रिपोर्ट/प्रमोद![]()
गुमला। आगामी 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट गुमला में होगा। इस संबंध में तैयारी का जायजा लेने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला, ध्रुव चंद्र मिश्र के द्वारा समय-समय पर संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारीयों से बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिया गया है तथा इसी क्रम में आज सभी न्यायिक पदाधिकारीगण एवं अधिवक्ता गण से बैठक किया। जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारी से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया और संबंधित न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर प्री कॉन्सिलिएशन सिटिंग कर मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया तथा अधिवक्ताओं से भी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराने हेतु कोशिश करने के लिए कहा । मालूम हो कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कंपाउंडेबल प्रकृति के सभी मामले ,बैंक के मामले, बिजली मामले ,परिवारिक विवाद के मामले ,भरण पोषण, चेक बाउंस,वन विभाग ,उत्पाद विभाग, मोटर वाहन दुर्घटना के मामलो दीवानी मुकदमे आदि का लोक अदालत में निष्पादन किया जाएगा । बैठक में एडीजे प्रथम प्रेम शंकर ,फैमिली जज ओम प्रकाश, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम पार्थ सारथी घोष, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम कुमार लाल गुप्ता न्यायिक पदाधिकारी रीमा कुमारी ,पूनम न श्रद्धा भूषण तथा बार के अध्यक्ष अघन उरांव , सचिव बाबूलाल ,श्रवन साहू, अजय कुमार पपलू आदि उपस्थित थे।






गुमला। ग्रामीण कार्य प्रमंडल के द्वारा जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता की शिकायत मिल रही है। शहर से सटे चाहा इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि नियमो को ताख पर रखकर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस मामले में विभाग से संबंधित विभाग को भी अवगत कराया गया है। हालाकि निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण के कार्य को ठीक करने की कोशिश की जा रही है। इस सड़क की कितनी लागत है इसका पता नहीं चल सका है।लेकिन दुखद पहलू यह है कि संबंधित विभाग के द्वारा चल रहे सड़क निर्माण कार्य में पहले भी कई जगहों पर गड़बड़ी की शिकायत मिली है। बहरहाल सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट सकता है!
गुमला।स्वदेशी जागरण मंच ने बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय दिवस का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक लाल चंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा अपने अल्प जीवन में ही जनजातीय समाज को स्वाभिमान से जीने का रास्ता बता गए । उन्होंने देश धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु निर्भय होकर संघर्ष किया उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। संघ के वरीय कार्यकर्ता अजय कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे उनके जीवन शैली और संघर्ष का तरीका उनको भगवान की विभूतियों से अलंकृत करता है आज देश का कोई भी समाज उन्हें बिरसा भगवान कहने में तनिक भी संकोच नहीं करता यही उनके जीवन और समाज को सत्यचारित्रता से संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। सामाजिक कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर ने कहा कि झारखंड और जनजाति समाज भगवान बिरसा मुंडा का ऋणि है और अनंत काल तक लोगों को सामाजिक संघर्ष के लिए प्रेरित करता रहेगा। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक संतोष झा ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा समाज में स्थापित कुरीतियों और सामाजिक चारित्रिक उत्थान के लिए बिरसाय संप्रदाय की स्थापना की ताकि जनजाति समाज ईसाइत के प्रभाव से बच सकें उन्होंने कहा कि रांची स्थित जनजाति रिसर्च सेंटर के निदेशक द्वारा लिखी पुस्तक के अनुसार विरसाय समाज के लोग तुलसी की पूजा करते थे और जनेऊ धारण करते थे और टिका रखते थे वह कुछ टाना भगत के जैसा जीवन व्यतीत करते थे भगवान बिरसा मुंडा इन्हीं धार्मिक और चारित्रिक संकल्प को लेकर समाज को जागने का बीड़ा उठाया था जिस कारण समाज ने उन्हें भगवान के रूप में देखा। कार्यक्रम का समापन राम अवतार भगत ने किया और बिरसा मुंडा की जय, भारत माता की जय, बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।
गुमला। जिले के तीन विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं। जिले के सिसई बिशुनपुर और गुमला विधान सभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान का समय निर्धारित किया गया था। ऐसा सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया था। जिले के 57 ऐसे बूथों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम मतदान केंद्र तक भेजा गया था। इन बूथों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। खासकर वैसे जगहों पर जहां नक्सलियों की कभी तूती बोलती थी। इन जगहों पर ग्रामीणों ने बिना किसी भय के मतदान किया। मालूम हो कि इन इलाकों में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है जिसके चलते इलाके के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है। वैसे इन इलाकों में कहें तो बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पाती है। चुनाव का समय है आश्वासन के भरोसे एक बार फिर लोगों ने वोट दिया है। लेकिन लोगों में वोटिंग को लेकर जिस तरह उत्साह देखा जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत कहा जा सकता है!
गुमला। लोक तंत्र के महापर्व चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।झारखंड के 43 सीटों पर 13 नवंबर को हो रहे मतदान में ग्रामीण इलाकों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह 7बजे मतदान शुरु हुआ और करीब एक बजे तक 65 प्रतिशत मतदान समाप्त हो गया था। मालूम हो कि ऐसे इलाकों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही निर्धारित किया गया था।जिले के चैनपुर इलाके में तबेला और बरडीह गांव के बूथों पर दोपहर करीब एक बजे तक मतदान समाप्ति की ओर देखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव में खेती बारी का समय है और मतदाता वोट देकर काम की तरफ निकल रहे हैं। मालूम हो कि कभी यह इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। जहां नक्सलियों की तूती बोलती थी। अब ये इलाके नक्सल मुक्त हो गए हैं। इसलिए भी लोगों में वोटिंग के दौरान कहीं कोई खौफ नहीं था। लेकिन पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण कुछ समय के लिए मतदान बाधित भी रहा। इस दौरान खबर लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
गुमला। आगामी 13 नवंबर को झारखंड के 43 सीटों पर चुनाव होगा इसके लिए प्रचार का शोर आज से थम जाएगा। इस दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है और इसके लिए करीब करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में विशुनपुर के बोरहा मतदान केंद्र संख्या 105 पर पोलिंग ऑफिसर के रुप में नामित विजय टोपनो डिस्पैच सेंटर पर शराब के नशे में पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित पोलिंग पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मियो से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया में अपनेजिमेवारियो का निर्वहन ईमानदारी से करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
Dec 03 2024, 13:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
41.2k