मंत्रीमंडल में शामिल होने के लिए मची है आपाधापी,कई नाम चर्चा में देखिए किसे मिलता है मौका,कौन होंगे निराश
झारखंड डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गयी है। अब सबकी नजर मंत्रिमंडल गठन पर टिकी है। बात करे कांग्रेस की तो यहां सबसे अधिक खींचातानी और घमाशान है। इसी की वजह से 28 तारीख को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के तौर पर अकेले ही शपथ ली थी।
झारखंड मंत्रिमंडल में इसबार मधुपुर से हाफिज़्ज़ुल अंसारी की चर्चा जोरों पर है,वही चाईबासा से दीपक बिरुआ, घाटशिला से रामदास सोरेन, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव , नाला से रविंद्र नाथ महतो और महिला चहरे के तौर लुइस मरांडी का नाम जोरों पर है।
जबकि अगर माले मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहें तो निरसा विधायक अरूप चटर्जी मंत्री बन सकते है। बात करे कांग्रेस कोटे की तो कांग्रेस में एक अनार सौ बीमार वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। वैसे कांग्रेस कोटे से डॉ रामेश्वर उरांव और दीपिका पांडेय का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इधर बोकारो से पहली बार विधायक बनी श्वेता सिंह की भी किस्मत खुल सकती है। चर्चा के मुताबिक जयमंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह मंत्री पद के रेस में सबसे आगे चल रहे है। वही पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निषद आलम और इरफ़ान में से कोई एक मंत्री बन सकता है।
ओबीसी कोटे से बात करे तो प्रदीप यादव भी संभावित मंत्री पद की लिस्ट में शामिल है। वही आरजेडी से देवघर विधायक सुरेश पासवान भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है।













Nov 30 2024, 19:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.7k