शिक्षा क्षेत्र नगरा :न्याय पंचायत नरही की मासिक नवंबर माह शिक्षक संकुल बैठक प्राथमिक विद्यालय जेठवार पर संपन्न
संजीव सिंह बलिया: नगरा शिक्षक संकुल बैठक* कार्यवृत्त आज दिनांक 19-11-2024 कों न्याय पंचायत *नरही की मासिक शिक्षक संकुल बैठक " प्रा०वि०-जेठवार" पर* आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ आज की बैठक में उपस्थित कम्पोजिट उच्च प्रा०वि० के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सभी ने मिलकर प्रार्थना "ऐ मालिक तेरे बन्दे हम"का गायन किया । उस के बाद मीटिंग की कार्यवाही शुरू हुई। निपुण भारत मिशन की अकादमिक बेस्ट प्रैक्टिस शेयरिंग के अंतर्गत छात्रों के शैक्षिक स्तर के आधार पर वर्गीकृत छात्रों पर कार्य करने के लिए बेस्ट प्रैक्टिस शेयरिंग, पीयर लर्निंग, संदर्शिका, कार्यपुस्तिका निर्देशिका का कक्षा- कक्ष में क्रियान्वयन ,उत्कृष्ट टी०एल०एम०के विकास के उपयोग पर चर्चा ।प्रा०वि० - विश्वनाथपुर(देवरिया) जय प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। एकेडमिक वर्ष 2024 -25 की रणनीति,प्रभावी शिक्षण योजना, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, कक्षा शिक्षण को प्रभावी बनाने पर चर्चा इंद्रजीत यादव संकुल शिक्षक ने भी कुछ बिंदु पर सुझाव दिए। निष्कर्ष एवं संकलन के अंतर्गत सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर मजहर आलम अंसारी,अवधेश सिंह,जयप्रकाश गुप्ता,इंद्रजीत सिंह,संतोष यादव,अमित कुमार पांडेय,नरेंद्र कुमार सिंह,रामनिधि राम,अशोककुमार राम,विजय शंकर यादव,जितेंद्र सिंह,अरुणकुमार मौर्य,शशिकांत सक्सेना,आदि शिक्षक रहे। बैठक के अंत में प्रा० वि०-जेठवार के मानती देवी प्र० प्रधानाध्यापक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सभी शिक्षक संकुलों द्वारा *डी०सी०एफ०* भरा गया। *राष्ट्रगान के* साथ आज की संकुल बैठक का समापन हुआ।
![]()
![]()














माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षा बोर्ड परीक्षा 2025 की डेट शीट जारी कर दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 परीक्षा 24 फरवरी, 2025 से शुरू होकर 12 मार्च 2025
को सम्पन्न होगी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम छ: बजे चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। प्रदेश की नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत झौंक रहे हैं।उत्तर प्रदेश में उपचुनाव जीतने के लिए सपा और भाजपा दोनों पार्टियों ने ताकत लगायी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं की हैं। उपचुनाव में सपा व भाजपा के बीच सीधी लड़ाई देखी जा रही वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने निकले हैं। उपचुनाव में सपा व भाजपा के बीच सीधी लड़ाई देखी जा रही है। लेकिन सपा व भाजपा दोनों दल उपचुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।जिन नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें कुंदरकी,करहल,कटेहरी और सीसामऊ सीट सपा के पास रही है। वहीं गाजियाबाद,खैर व फूलपुर की सीट भाजपा के पास रही है। वहीं रालोद की सीट मीरापुर व मंझवा निषाद पार्टी की सीट रही है। भाजपा को हिन्दुत्व के साथ-साथ विकासपरक योजनाओं पर भरोसा भाजपा को हिन्दुत्व के साथ-साथ विकासपरक योजनाओं पर भरोसा है। वहीं सपा को पीडीए की बदौलत उपचुनाव में जीत की आस लगाये है। अब देखना यह है कि 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में जनता किस दल के प्रत्याशी को चुनती है।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि जनता मोदी व योगी के साथ है।उपचुनाव में प्रदेश की सभी नौ सीटों पर भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल को जनता अभी भूली नहीं है। सपा जनता को बार—बार गुमराह नहीं कर सकती।
लखनऊ/अंबेडकरनगर । उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा मैदान में डटी हुई हैं। वहीं भाजपा पिछले लोक सभा चुनाव में जहां पर हार गई थी अब उन क्षेत्रों में अपनी पूरी ताकत झोक दी है। अयोध्या में लोकसभा चुनाव में मिली हार के झटके से उबरने के लिए बीजेपी ने अंबेडकरनगर के कटेहरी उपचुनाव को जीतने के लिए पूरा दम लगा रखा है। यहां से भाजपा को बड़ी आस है। सरकार की तरफ से लंबे समय से बार-बार यह संदेश दिया जा रहा है कि अयोध्या के साथ ही अंबेडकरनगर का भी विकास प्राथमिकता पर होगा।मालूम हो कि अंबेडकरनगर जनपद का सृजन करीब तीन दशक पहले अयोध्या (तत्कालीन फैजाबाद ) जनपद को ही विभक्त कर हुआ था। ऐसे में अयोध्या से खासी नजदीकी अभी भी यहां के लोगों को रहती है। इसे भांपते हुए ही बीजेपी और सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि अयोध्या की तर्ज पर यहां का भी विकास होगा। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा हालांकि यह वायदे तो लोकसभा चुनाव के पहले भी किए गए थे। लेकिन, उसका कोई असर यहां हुआ नहीं। सवा एक लाख से अधिक मतों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उपचुनाव में फिर से कटेहरी और पूरे जिले के विकास का मुद्दा उठा है। इस बार यहां ज्यादा विकास कराने की बात स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। वह बार-बार कटेहरी पहुंच रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बीजेपी यह सीट जीतकर अयोध्या की हार के बाद बड़ा संदेश देना चाहती है। वह बताना चाहती है कि अयोध्या और आसपास के जिलों में भगवा राजनीति का दबदबा अभी कायम है। कटेहरी की जीत का एक असर यह भी होगा कि लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल में सामने आई सपा की धमक के असर को कम किया जा सकेगा। इसका फायदा आगे होने वाले मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में उठाया जा सकेगा। सांसद लालजी वर्मा ने मतदाताओं को धमकाने का लगाया आरोप सपा सांसद लालजी वर्मा ने उपचुनाव में प्रशासन पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रधानों और कोटेदारों को अपने बूथ पर बीजेपी को जीत दिलाने का दबाव बना रहे हैं। सांसद ने अलग-अलग अधिकारियों के पद और नाम का जिक्र किया। इसमें थानेदार तक शामिल हैं। कहा कि मेरे गांव को जाने वाली सड़क के मोड़ पर रोज चेकिंग की जा रही है। जिन वाहनों को मंजूरी मिली है, उन्हें भी रोका जा रहा है। हमने लोगों से संपर्क साधने के लिए नाम सहित जो फोन नंबर नोट किए हैं। उनकी भी कॉपी की जा रही। यह निजता और गोपनीयता का उल्लंघन है। सांसद ने कहा कि बीजेपी की जो गाड़ियां चल रही हैं, प्रशासन को वह नहीं दिख रहा है। मनमानी यह है कि पाबंद करने की जो कार्रवाई हुई है, उसमें 99 फीसद लोग सपा के कार्यकर्ता हैं। प्रशासन उपचुनाव में हर तरह की मनमानी कर रहा है। इस तरह का आरोप उप चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार लगाये जा रहे है लेकिन इस पर जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कारण चुनाव कैंसिल करा दिया है। भाजपा ने सर्वे भी कराया था, जिसमें पार्टी को यह बात पता चल गई थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यह वही भाजपा है जो वन नेशन वन इलेक्शन कराने का दावा करती है, लेकिन परीक्षा नहीं करा पाती है। आज नौकरी और परीक्षा के लिए छात्रों को सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब लोगों ने मन बना लिया है। भाजपा को जनता हटा देगी। झांसी अग्निकांड की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये दुखद है कि किस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। उन्हें तभी सावधान हो जाना चाहिए था। जब गोरखपुर में आॅक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं, तो पूरा इंतजाम सही सलामत मिलता है, लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं।अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सीएम योगी पहले डरे हुए थे, अब हिले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वस्त्र से नहीं विचार से संत बनना होगा। सीएम पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से घबराए हुए हैं इसलिए नए-नए नारे दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने झांसी की घटना को लेकर कहा कि सरकार की लापरवाही और नजअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है। इसके बाद अखिलेश यादव ने रविवार को कटेहरी में कहा कि दिल्ली और लखनऊ के इंजन आपस में टकरा रहे हैं। इनके नारे तक टकरा रहे हैं। इसी के चलते डीजीपी की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। दिल्ली दरअसल किसी और को चाहती है। अखिलेश ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि संत, मुनि और ऋषि कम बोलते हैं लेकिन कलयुग में कटुता की बातें की जा रही हैं। कहा कि इनके इंटरनल सर्वे में हार की बात आई है। इसलिए चुनाव टाल दिया। इनको लगा कि छठ पर्व मनाने जो लोग घर आयेंगे वो इनके खिलाफ ही वोट करेंगे। उन्होंने पहले खाद की बोरी का वजन कम होने की याद दिलाते हुए कहा कि अब तो खाद ही गायब हो जा रही है। सभा को सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।
Nov 21 2024, 13:12
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
63.9k