दिल्ली के सराय काले खां चौक का बदला नाम, अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा,बिरसा मुंडा पर झारखंड में छिड़ा जुबानी जंग
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती के अवसर पर दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदलकर बिरसा मुंडा चौक कर दिया गया है। इसकी जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने दी। अब से इस चौक को लोग भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से जानेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस चौक के नाम बदलने का ऐलान भगवान बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने साल 2021 में मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया था।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस फैसले को जल्द से जल्द वापस लेने के लिए कहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि ये है वह बस स्टॉप - वह चौक जिसका नाम हमारे भगवान बिरसा मुंडा पर रखा गया है। यह अपमान नहीं है तो और क्या है ?
क्या राजधानी दिल्ली में हम आदिवासियों के आराध्य के सम्मान के लिए, उनके प्रतिष्ठा एवं हमारी आस्था के अनुरूप क्या कोई और उपयुक्त स्थान नहीं था ? क्या सेंट्रल विस्टा का नाम हमारे भगवान पर नहीं रखा जा सकता था?
वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि झामुमो के लिए सराय काले खां आदर्श है। लेकिन हर राष्ट्रवादी के लिए भगवान बिरसा मुंडा आदर्श है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा का अपमान किया है।












Nov 16 2024, 21:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.3k