याद किए गए भगवान बिरसा, किया श्रद्धा सुमन अर्पित!
रिपोर्ट/प्रमोद
गुमला।स्वदेशी जागरण मंच ने बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय दिवस का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा को याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक लाल चंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा अपने अल्प जीवन में ही जनजातीय समाज को स्वाभिमान से जीने का रास्ता बता गए । उन्होंने देश धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु निर्भय होकर संघर्ष किया उनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। संघ के वरीय कार्यकर्ता अजय कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान योद्धा थे उनके जीवन शैली और संघर्ष का तरीका उनको भगवान की विभूतियों से अलंकृत करता है आज देश का कोई भी समाज उन्हें बिरसा भगवान कहने में तनिक भी संकोच नहीं करता यही उनके जीवन और समाज को सत्यचारित्रता से संघर्ष के लिए प्रेरित करता है। सामाजिक कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर ने कहा कि झारखंड और जनजाति समाज भगवान बिरसा मुंडा का ऋणि है और अनंत काल तक लोगों को सामाजिक संघर्ष के लिए प्रेरित करता रहेगा। स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक संतोष झा ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा समाज में स्थापित कुरीतियों और सामाजिक चारित्रिक उत्थान के लिए बिरसाय संप्रदाय की स्थापना की ताकि जनजाति समाज ईसाइत के प्रभाव से बच सकें उन्होंने कहा कि रांची स्थित जनजाति रिसर्च सेंटर के निदेशक द्वारा लिखी पुस्तक के अनुसार विरसाय समाज के लोग तुलसी की पूजा करते थे और जनेऊ धारण करते थे और टिका रखते थे वह कुछ टाना भगत के जैसा जीवन व्यतीत करते थे भगवान बिरसा मुंडा इन्हीं धार्मिक और चारित्रिक संकल्प को लेकर समाज को जागने का बीड़ा उठाया था जिस कारण समाज ने उन्हें भगवान के रूप में देखा। कार्यक्रम का समापन राम अवतार भगत ने किया और बिरसा मुंडा की जय, भारत माता की जय, बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

गुमला। जिले के तीन विधानसभा सीट पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं। जिले के सिसई बिशुनपुर और गुमला विधान सभा क्षेत्र में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही मतदान का समय निर्धारित किया गया था। ऐसा सुरक्षा के दृष्टिकोण से चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किया था। जिले के 57 ऐसे बूथों पर मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम मतदान केंद्र तक भेजा गया था। इन बूथों पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। खासकर वैसे जगहों पर जहां नक्सलियों की कभी तूती बोलती थी। इन जगहों पर ग्रामीणों ने बिना किसी भय के मतदान किया। मालूम हो कि इन इलाकों में आज भी मोबाइल नेटवर्क नहीं है जिसके चलते इलाके के लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाता है। वैसे इन इलाकों में कहें तो बुनियादी सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पाती है। चुनाव का समय है आश्वासन के भरोसे एक बार फिर लोगों ने वोट दिया है। लेकिन लोगों में वोटिंग को लेकर जिस तरह उत्साह देखा जा रहा है वह लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत कहा जा सकता है!
गुमला। लोक तंत्र के महापर्व चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।झारखंड के 43 सीटों पर 13 नवंबर को हो रहे मतदान में ग्रामीण इलाकों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह 7बजे मतदान शुरु हुआ और करीब एक बजे तक 65 प्रतिशत मतदान समाप्त हो गया था। मालूम हो कि ऐसे इलाकों में मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही निर्धारित किया गया था।जिले के चैनपुर इलाके में तबेला और बरडीह गांव के बूथों पर दोपहर करीब एक बजे तक मतदान समाप्ति की ओर देखा गया। ऐसा इसलिए क्योंकि गांव में खेती बारी का समय है और मतदाता वोट देकर काम की तरफ निकल रहे हैं। मालूम हो कि कभी यह इलाका नक्सलियों का गढ़ हुआ करता था। जहां नक्सलियों की तूती बोलती थी। अब ये इलाके नक्सल मुक्त हो गए हैं। इसलिए भी लोगों में वोटिंग के दौरान कहीं कोई खौफ नहीं था। लेकिन पुलिस ने इन जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। इस दौरान कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण कुछ समय के लिए मतदान बाधित भी रहा। इस दौरान खबर लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
गुमला। आगामी 13 नवंबर को झारखंड के 43 सीटों पर चुनाव होगा इसके लिए प्रचार का शोर आज से थम जाएगा। इस दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है और इसके लिए करीब करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में विशुनपुर के बोरहा मतदान केंद्र संख्या 105 पर पोलिंग ऑफिसर के रुप में नामित विजय टोपनो डिस्पैच सेंटर पर शराब के नशे में पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित पोलिंग पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मियो से अपील की है कि निर्वाचन प्रक्रिया में अपनेजिमेवारियो का निर्वहन ईमानदारी से करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
झारखंड में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 13 नवंबर को झारखंड की 43 सीटों पर चुनाव होगा। इसके लिए प्रचार का शोर आज थम जाएगा।अब मतदान कर्मियों को बूथों पर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। खासकर वैसे बूथ जो अति संवेदन शील हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं वैसे बूथों में मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले के सिसई, बिशुनपुर और गुमला के सुदूरवर्ती इलाकों में इसके लिए कुल 57 मतदान केंद्रों के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। इनमें 24 मतदान केंद्र जो 6 हेलीड्रोपिंग इलाकों में स्थित वैसे जगहों के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम मतदान कर्मियों को भेजा जा रहा है। ऐसे इलाकों में सुरक्षा के दृष्टिकोण से वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही निर्धारित किया गया है। हालाकि सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह आश्वस्त है।इस दौरान पहली बार चुनाव कराने जा रहे मतदान कर्मियो में उत्साह देखा गया।
विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है पार्टियों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। गुमला, सिसई और बिशुनपुर सीट पर अपनी जीत को लेकर सभी दल जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और मतदाताओं को वादों के साथ वोट देने की अपील कर रहे हैं। इस क्रम में अपने चुनाव प्रचार में उतरी भाजपा ने गुरुवार को सिसई विधान सभा सीट पर अपने प्रत्याशी डॉ अरुण उरांव के पक्ष में मतदान के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मालूम हो कि विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने झारखंड में अपने दिगज्ज नेताओं को प्रचार अभियान में उतारा है। आगामी 10 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम निर्धारित है। उनका कार्यक्रम गुमला में होगा जिसमें लोकसभा की सभी विधान सभा सहित सिमडेगा, कोलेबीरा विधान सभा सीट के भी प्रत्याशियों के लिए भी मोदी वोट की अपील करेंगे। यह कार्यक्रम हवाई अड्डा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर भी भाजपा काफी उत्साहित है और लोगों की भीड़ जुटाने में लगी है। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। सिसई विधान सभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा नेता अभय सिंह भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान को लेकर गुमला में हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अबकी बार बदलाव के मूड में है और इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गुमला, विशुनपुर और सिसई सीट पर भाजपा की जीत पक्की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झारखंड में अगर भाजपा की सरकार बनी तो सुदर्शन भगत मुख्यमंत्री हो सकते हैं। उनके साथ चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा नेता अनूप चंद्र अधिकारी, चितरंजन मिश्रा, रामेश्वरी उरांव पायल तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।
Nov 15 2024, 21:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.0k