9 संकल्प के माध्यम से 30 योजनाओं को लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जारी किया संकल्प पत्र
राज्य में अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार : सुदेश महतो
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए NDA की सहयोगी पार्टी आजसू ने अपने संकल्प पत्र का लोकार्पण किया। इस दौरान आजसु सुप्रीमो सुदेश महतो ने बताया कि हमारे संकल्प पत्र में 9 संकल्प के साथ 30 योजनाओं को जनता के बीच लाएंगे। वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्ट और नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली और उन्हें ठगने वाली सरकार के अब गिने हुए दिन बचे हैं। पांच वर्षों में सबसे अधिक छले गए युवा हमारी प्राथमिकता में शुमार हैं। राज्य में अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार होगी। यह सरकार नौजवानों के भविष्य को संवारने वाली सरकार होगी। युवा सरकार सबको रोजगार हमारा संकल्प है। जनता की भलाई के प्रति हम अपने संकल्प को दोहराते हैं।
अजसु ने अपने संकल्प पत्र को झारखंड नवनिर्माण के नौ संकल्प कहा है :
1. युवाओं को रोजगार दिलाने की बात कही गई है।
2. महिलाओं को उनका अधिकार दिलाना।
3. किसानों के आय में सुधार लाने की बात कही गई है
4. वहीं सामाजिक न्याय शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
5. आजसू ने कहा सरकार बनती है तो पर्यटन और खेलकूद का विकास किया जाएगा। पर्यटन एवं खेलकूद विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। अत्याधुनिक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया जाएगा।
6. झारखंडी भाषा, संस्कृति और विरासत की रक्षा करने को इस संकल्प पत्र में कहा गया है।
7. जल जंगल जमीन की रक्षा
8. औद्योगिक विकास और निजी निवेश।
9. स्वरोजगार में सुशासन।
सुदेश महतो ने कहा कि हमारी तैयारी रिक्त पदों को भरने के साथ ही रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने की भी है। शिक्षित युवाओं को इंटर्नशिप योजना से जोड़ा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत उन्हें 6 हज़ार से 25 रुपए तक की इंटर्नशिप राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बेरोजगारी का दंश झेल रहे शिक्षित युवाओं को निर्मल महतो युवा निर्माण योजना के तहत सालाना 30 हज़ार रुपये दिए जाएंगे।
स्वराज से सुशासन के संकल्प के साथ हम जनहित की सरकार बनाएंगे। प्रमाण पत्रों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर से निजात दिलाते हुए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाएगी। विभिन्न समाज एवं वर्गों के बेहतर प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा सीटों की संख्या में वृद्धि और विधान परिषद का गठन किया जाएगा।
हर परिवार की हर साल 1 लाख 21 हज़ार रुपये की आमदनी सुनिश्चित की जाएगी। हम बिनोद बिहारी महतो सुरक्षा योजना की शुरुआत करेंगे जिसके तहत राज्य के हर नागरिक को 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। बेघरों को 5 लाख रुपए का आवास दिया जाएगा।
सरना धर्म कोड को मान्यता और अंतिम सर्वे आधारित स्थानीयता और नियोजन नीति लागू करने के वैधानिक अड़चनों को दूर किया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षक, सिपाही एवं पंचायत सेवकों के 50 प्रतिशत पद और अन्य नौकरियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे। नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे।
हमारा संकल्प किसान परिवार की आय को दस वर्षों में तीन गुणा करना है। इसके लिए उन्हें खेती के लिए हर वर्ष 20 हज़ार रुपए और हर खेत तक निःशुल्क बिजली और पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अपने ही खेत में काम करने वाले किसानों को 100 दिनों के लिए मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।
राज्य में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन किया जाएगा। दलितों के लिए अंबेडकर उदय योजना प्रारंभ की जाएगी। इसके तहत दलित परिवारों को जमीन, उनकी आवश्यकता अनुसार आवास एवं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण एवं राशि उपलब्ध कराई जाएगी। शेख भिखारी अल्पसंख्यक विकास योजना के तहत अल्पसंख्यक युवाओं को कौशल विकास योजना से जोड़कर उनके लिए विशेष स्वरोजगार योजना प्रारंभ की जाएगी।
झारखंड के नवनिर्माण के 9 संकल्पों के आधार पर समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास का संकल्प लेते हैं। राज्य के जनादेश के साथ ही इन सभी संकल्पों को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
Nov 10 2024, 16:07
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
15.7k