भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ने कमल छोड़ कांग्रेस का दामन थामा
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
धनतेरस के पावन अवसर पर आज कांग्रेस में नए सदस्यों का आगमन हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष सह पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश महासचिव अमरनाथ गुप्ता को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कमलेश ने कांग्रेस पार्टी का पट्टा पहनाकर कर अमरनाथ गुप्ता को कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर कमलेश ने कहा कि भाजपा के नीति से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा जब जब सत्ता में आती है लोगो के बिच नफरत बढ़ाती है।महागठबंधन की सरकार ने लोगों की उम्मीदों को पूरा किया है और इसका पूरा लाभ इस चुनाव में हमें मिलेगा और बहुमत के साथ हमारी सरकार की वापसी होगी।
अक्सर देखा गया है कि लोग पाठ चुनाव के वक्त पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी में सम्मिलित होते हैं लेकिन अमरनाथ ऐसे समय में कांग्रेस की सदस्यता ली है जब सीटों का बंटवारा हो गया है और नॉमिनेशन भी प्रत्याशियों ने कर दिया है इस पर उन्होंने कहा कि मैने किसी लालच में कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली है बल्कि राहुल गांधी के पिछड़े दलित दबे पिछले शोषित पीड़ित के उत्थान की सोच के चलते लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कमलेश के मनोनयन के बाद पिछड़े वर्ग में कांग्रेस के प्रति उत्साह है और मैने सामाजिक और राजनीतिक सेवा भावना से कांग्रेस की राह चुनी है।












Oct 30 2024, 18:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k