कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनावी मुकाबला तेज, नेताओं का व्यापक जनसंपर्क।
रिपोर्टर पिंटू कुमार।
हज़ारीबाग विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच प्रतिस्पर्धा अपने चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने इंडिया महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में अपने जनसंपर्क अभियान की शुरआत की।
उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सदर प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह चुनाव हजारीबाग की जनता के विकास का अवसर है और उन्होंने लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की।
दूसरी ओर, भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सदर पश्चिमी मंडल के गांवों का दौरा किया। उन्होंने जनता से भाजपा के लिए वोट मांगे और कहा कि प्रदेश की जनता इंडी गठबंधन सरकार से त्रस्त है। भाजपा नेता अमित सिन्हा ने भी दावा किया कि इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत होगी।
युवा नेता हर्ष अजमेरा ने भी अपने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जन आशीर्वाद यात्रा की। उन्होंने नरसिंह स्थान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत की और लोगों से संवाद किया। हर्ष ने शहीद जगदीश कच्छप को श्रद्धांजलि दी और जनता के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उनकी यात्राओं से हज़ारीबाग में राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है, जहां लोग नए विकल्प की तलाश में हैं।















Oct 28 2024, 17:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
18.3k