*औरंगाबाद जदयु नेता संजीव सिंह के पहल पर सरकार के कैलेंडर में तीन महोत्सव किए गए शामिल*
![]()
![]()
औरंगाबाद जिला अंतर्गत नबीनगर विधानसभा में नवीनगर प्रखंड में सोननद महोत्सव बड़ेम, सूर्य महोत्सव, धुंधूआ एवं पुनपुन महोत्सव को बिहार सरकार ने सरकारी कार्यक्रम घोषित करते हुए कला ,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के कैलेंडर में शामिल कर लिया है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नबीनगर के उप प्रमुख लव कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड के पूर्व महासचिव एवं वरीय जदयू नेता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि नवीनगर प्रखंड के उक्त तीनों पौराणिक ,ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल को राजकीय करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार, नीतीश कुमार, सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा, कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव तथा निदेशक को पत्र समर्पित करने के उपरांत व्यक्तिगत रूप से लगातार प्रयास किया जा रहे थे इसी के परिणाम स्वरूप उक्त तीनों महोत्सव को सरकारी करते हुए बिहार सरकार ने कला, संस्कृति एवम युवा विभाग के कैलेंडर में शामिल कर लिया है इससे संबंधित पत्र अति शीघ्र निर्गत होने के उपरांत जिला पदाधिकारी औरंगाबाद को प्राप्त हो जाएगा। इस प्रखंड में एक साथ तीन महोत्सव के सरकारी करण होने पर नबीनगर की जनता में हर्ष व्याप्त है। वरीय जद यू नेता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उक्त तीनों महोत्सव के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के कैलेंडर में शामिल होने से इसकी पौराणिक ,आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महता एवं पहचान देश ही नहीं विश्व पटल पर स्थापित हो जाएगा तथा विकास की टेक ऑफ अवस्था भी प्रारंभ होने लगेगी। संजीव कुमार सिंह ने यह भी बताया कि नबीनगर विधानसभा के अंतर्गत विष्णु धाम महोत्सव जम्होर कल्पवृक्ष धाम महोत्सव , परता मां सतचंडी महोत्सव रायपुरा, सूर्य महोत्सव दोमुहान,एवं सीता थापा महोत्सव, मदनपुर के सरकारीकरण करने तथा कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार के द्वारा अनुमोदित कैलेंडर में शामिल करने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहे हैं तथा इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी महोदय से भी वार्ता हुई है तथा संबंधित प्रतिवेदन को कला संस्कृति विभाग पटना को जिला प्रशासन औरंगाबाद के द्वारा समर्पित किया जा रहा है। नबीनगर प्रखंड अंतर्गत सोननद, धुंधूवा एवं पुनपुन महोत्सव को कला संस्कृति एवं युवा विभाग कैलेंडर में शामिल होने पर जनता दल यूनाइटेड के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य विश्वनाथ सिंह जदयू नेता ओंकार नाथ सिंह अमिताभ सिंह उर्फ रिंकू विनोद सिंह अरविंद सिंह आदि ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को बधाई दिया है
औरंगाबाद से धिरेन्द्र कुमार पाण्डेय



औरंगाबाद से धीरेन्द्र
औरंगाबाद के पुनपुन सिरिस घाट पर पिंडदान करने आ रहे पिंडदानीयों का एक कार ट्रक से टकरा गया। इस घटना में एक पिंड दानी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। घटना बारुण थाना क्षेत्र के जेनकोप गांव के समीप एनएच 19 पर शुक्रवार की अहले सुबह घटी । घटना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची और वाहनों को जब्त करते हुए घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। घायलों में उतर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के किशोरी तरण गांव निवासी 70 वर्षीय राम सूरत बिंद, इनकी पत्नी 66 वर्षीय धनेश्वरी देवी, पुत्र 40 वर्षीय ज्ञानेंद्र प्रताप कुमार, भतीजा 19 वर्षीय अमित कुमार व एक गाड़ी चालक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र तेज प्रताप शामिल है। परिजन अमित कुमार ने बताया कि ज्ञानेंद्र प्रताप ड्राइवर सीट के बगल में आगे वाली सीट पर बैठे थे। कार की टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए और पीछे वाले सीट पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप सेजख्मी हो गए। इस घटना की सूचना घायल अमित कुमार ने अपने परिजनों को दिया परिजन रोटी भी लगता सदर अस्पताल पहुंचे जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूर्ण की गई।
औरंगाबाद। दो कलयुगी बेटों ने पैसों और हिस्से के लिए अपने वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से दोनों पैर काट दिये। इस घटना में वृद्ध गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। इसके बाद मैके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेला गांव की हैं। जख्मी वृद्ध की पहचान उस गांव निवासी 75 वर्षीय रामजतन महतो के रूप में हुई है। घटना शनिवार की रात की है। रविवार की दोपहर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी रामजतन महतो ने बताया कि उनके दो पुत्र है हरि और अजय हैं। दोनों बेटों ने इनका बुढापा में सहारा छोड़ दिया तो वे अकेले रहकर जीवन यापन करते है। खुद से अकेले खाना बनाते है और कामकाज भी करते है। पता चला कि बेला गांव से गैस पाइप लाइन गुजरा हुआ है, उसी में उन्हें कुछ पैसा भी मिला है। दोनों बेटों द्वारा बार-बार उन पैसों की मांग की जाती थी। जमीन सर्वे को लेकर उनके चचेरे भाइयों द्वारा कुछ कागजात की भी मांग की जा रही थी। हालांकि जमीन से संबंधित जानकारी व कागजात देने से उनके दोनों पुत्र नाराज चल रहे थे। उन्होंने बताया कि वे शनिवार को मदनपुर प्रखंड के शिवगंज बाजार गए थे। देर शाम जब शिवगंज बाजार से वापस लौटा तो देखा की उनके घर मे रखा सारा सामान गायब है। दोनों बेटों ने बक्सा, बिस्तर, जमीन से संबंधित कागजात व पैसे लेकर फरार हो गए। इसी बात को लेकर उनका दोनों बेटों से विवाद हो गया। पूर्व में भी दोनों बेटों द्वारा जान मारने की धमकी भी दी गयी थी। आवेश में दोनों बेटों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान दोनों बेटों ने टांगी से उनके पैर पर हमला कर दिया, जिससे उनका दोनों पैर कट गया। गनीमत रही कि एक जी प्रहार के बाद टांगी बेत से बाहर निकल गया, अन्यथा उनकी जान भी जा सकती थी। आरोप है कि मारपीट के बाद उनके दोनों बेटों ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। लगभग वे दो घंटो तक कमरें में अकेला बंद रहे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बेला गांव में दो बेटों द्वारा पिता की टांगी से पैर काटने की सूचना पर पुलिस पहुंची और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, फिलहाल मामले में आवेदन प्राप्त नही हुआ है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Oct 24 2024, 22:50
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
99.9k