*हमें जाति,धर्म,वर्ग,क्षेत्र की भावनाओं को गौण मान राष्ट्र को सर्वोपरि रखना चाहिए - डॉ संतोष अंश*
सुलतानपुर,राणा प्रताप पी जी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग में ' राष्ट्रीय एकीकरण में शिक्षा की भूमिका' विषय पर विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ शिल्पी सिंह ने संगोष्ठी में विषय रखते हुए कहा कि व्यक्ति राष्ट्र के लिए है राष्ट्र व्यक्ति के लिए नहीं इस दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र का अभिन्न अंग होता है। राष्ट्र से अलग होकर उसका कोई अस्तित्व नहीं होता है।
अत: प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है कि वह राष्ट्र की दृढ़ता तथा अखंडता को बनाये रखने में पूर्ण सहयोग प्रदान करे एवं राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए राष्ट्रीयता की भावना परम आवश्यक है। वस्तुस्थिति यह है कि राष्ट्रीयता एक ऐसा भाव अथवा शक्ति है जो व्यक्तियों को अपने व्यक्तिगत हितो को त्याग कर राष्ट्र कल्याण के लिए प्रेरित करती है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ संतोष अंश ने कहा कि राष्ट्रीयता शब्द की प्रसिद्धि पुनर्जागरण तथा विशेष रूप से फ़्रांस की क्रांति के पश्चात हुई है।
यह साधारण रूप से देश-प्रेम की अपेक्षा देश-भक्ति से अधिक क्षेत्र की ओर संकेत करती है। राष्ट्रीयता में स्थान के सम्बन्ध के अतिरिक्त प्रजाति, भाषा तथा संस्कृति एवं परमपराओं के भी सम्बन्ध आ जाते हैं। हमें जाति , धर्म, वर्ग, क्षेत्र की भावनाओं का गौण मान राष्ट्र को सर्वोपरि रखना चाहिए।
भावात्मक एकता राष्ट्रीय एकीकरण का प्रथम सूत्र है। इस विद्यार्थी संगोष्ठी में सानिया बानो, सानिया, श्रेया दुबे, शीबा बानो, मौसमी , साहिल खान, काजल यादव ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र बी ए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन श्रेया दुबे ने किया।

सुल्तानपुर,पुलिस अधीक्षक जनपद सुलतानपुर के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम द्वारा गस्त करते हुए अखण्डनगर -दसऊपुर मार्ग लोरपुर नहर पुलिया बहद ग्राम लोरपुर के पास स्थित नहर पुलिया से 02 नफर अभियुक्त 1. रविन्द्र उर्फ अंगुरे पुत्र सुन्दर नि0ग्रा0 रायपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर 2. सुनील पाण्डेय पुत्र रामशिरोमणि पाण्डेय नि0ग्रा0 लोरपुर थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से क्रमशः एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,एक अदद तमन्चा 38 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 38 बोर बरामद किया गया।
कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा सार्वजनिक स्थानों व विद्यालय प्रांगणों पर देवी देवताओं के नृत्य और भद्दे गानों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के गैर मौजूदगी में प्रवीण कुमार सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का नेतृत्व करते हुए संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि जिले व प्रदेश में बीते कई सालों से हिंदू देवी देवताओं को सार्वजनिक स्थानों पर मनोरंजन हेतु नृत्य करते हुए उनका मजाक बनाया जाता है। जिससे आम जनमानस व हिन्दू समाज को काफी पीड़ा होती है। ऐसे में जिले के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी शामिल होते है। तो बेहद ही निंदनीय है। ऐसे में हमारी मांग है हिन्दू या किसी भी आस्था के साथ खिलवाड़ न हो और देवी देवताओं के नृत्य पर रोक के साथ कार्यवाही हो ऑटो व टैक्सी पर बज रहे भद्दे गानों के साथ शादी विवाह के नाम पर डीजे में बज रहे भद्दे गानों पर रोक के साथ कड़ी कार्यवाही हो अगर ऐसे नहीं हुआ तो आने वाले समय में हम सभी जनहित याचिका दायर करेंगे । इस मौके पर प्रदेश प्रभारी आकाश सिंह ने बताया कि मौजूदा समय दुर्गापूजा चल रही है लगभग हर बाजारों में देवी देवताओं के नृत्य के साथ रात्रि के समय भोजपुरी के साथ भद्दे गाने बज रहे हैं। जिसका हमारी कटका क्लब सामाजिक संस्था विरोध करती है। और मांग करती है सार्वजनिक स्थानों पर एडवाइज व फिल्म प्रमोट के नाम पर भद्दे पोस्टर पर तत्काल रोक लगे। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से सुधीर यादव, विपिन वर्मा, मोनू यादव, विवेक सिंह आदि लोग शामिल रहे।
सुलतानपुर,प्रमुख सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म अनुभाग, उ0प्र0 शासन लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) गौरव शुक्ला द्वारा अवगत कराया गया कि ईट भट्ठा सत्र 2024-25 (दिनांक 01 अक्टूबर, 2024 से 30 सितम्बर, 2025 तक) में ईट भट्ठों के संचालन पर विनियमन शुल्क (Regulating Fees) लिये जाने के सम्बन्ध में बिन्दुवार निर्देश दिये गये हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त के अनुपालन में जनपद में ईट भट्ठा सत्र 2024-2025 में संचालित समस्त ईट भट्ठा संचालकों को सूचित किया है कि
सुल्तानपुर,कोतवाली नगर क्षेत्र की पुलिस चौकी शास्त्री नगर के दरोगा आदर्श सिंह की हफ्ता वसूली के खिलाफ व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया।क्षेत्र के व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। दुर्गापूजा महोत्सव में जबरन दुकान बंद कराए जाने एवं हफ्ता बांधे जाने के खिलाफ क्षेत्र के व्यापारी आक्रोशित हुए। व्यापारी बोले सिपाहियों को उसका कर शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज आदर्श सिंह उनका उत्पीड़न करवा रहे हैं। नगर कोतवाली के शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज से जुड़ा मामला बताया जा रहा है। एसपी सोमेन वर्मा ने जांच करवाकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सुल्तानपुर में रेलवे 25 अक्तूबर से लखनऊ से छपरा जंक्शन के बीच आरक्षित वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेन आठ नवंबर तक दोनों दिशाओं में 13-13 फेरा लगाएगी। इसका स्टापेज सुल्तानपुर स्टेशन पर होने से जिलेवासियों को भी आरक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस 02269 में सफर करने की सुविधा मिलेगी।
लखनऊ-छपरा 02270 डाउन एक्सप्रेस 25, 26, 27, 28, 30, 31 अक्तूबर व एक,दो,तीन,चार,छह, सात,आठ नवंबर को चलेगी। एसी चेयर कार की आठ कोच वाली इस ट्रेन का स्टापेज लखनऊ के बाद सुल्तानपुर,वाराणसी,गाजीपुर सिटी, बलिया,सुमेरनपुर के बाद छपरा जंंक्शन पर होगा।
सुल्तानपुर,मेडिकल कॉलेज में 14 अक्तूबर से एमबीबीएस (बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी) की पढ़ाई होगी शुरू। दूबेपुर स्थित शैक्षिक विंग में कक्षा संचालन की तैयारियां पूरी होने का दावा किया गया। कॉलेज का यह पहला बैच है जो आज से प्रारंभ होगा।
पहले दिन छात्रों उनके अभिभावकों का स्वागत होगा। इसके बाद पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी और कॉलेज परिसर भ्रमण कराया जाएगा,दूबेपुर स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अमेठी डिपो से सुल्तानपुर आ रही एक बस को गोरखपुर जिले के प्रवर्तन दल ने चेकिंग की,तो सभी के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान 14 यात्री बेटिकट पाए गए। प्रवर्तन दल ने जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुल्तानपुर को दी। जिसके हाथ पांव फूल गए। अधिकारी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई में जुटे। बीते शुक्रवार की देर शाम अमेठी डिपो से बस रवाना की गई थी।
बस को चालक एस एम व परिचालक एम सिंह सुल्तानपुर लेकर आ रहे थे और उस बस पर कुल 26 यात्री सवार थे। जैसे अंकारीपुर के पास बस पहुंची थी तभी करीब पौने आठ बजे बस को प्रवर्तन दल गोरखपुर ने रोक लिया। बस चेकिंग में 14 यात्री बगैर बे टिकट यात्रा करते पकड़े गए। चालक और परिचालक से जब अधिकारी ने जवाब मांगा तो कुछ भी बता नहीं पाए।
आज रविवार की रात सोमवार की भोर में भरत मिलाप का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। शहर के शाहगंज चौराहे के ऐतिहासिक मंच पर चारों भाइयों के मिलन के लिए श्रद्धालु भोर तक इंतजार करते रहे,सुबह 3 बजे राम,लक्ष्मण,सीता और हनुमान की झांकी भरत,शत्रुघ्न और वशिष्ठ मुनि के साथ शाहगंज चौराहे पर पहुंची। जहां दोनों भाइयों का मिलन हुआ। मंच पर राम दरबार की आरती उतारी गई और कार्यक्रम को संपन्न किया गया।
शहर के शाहगंज चौराहे पर ऐतिहासिक श्री राम भरत मिलाप समिति की ओर से मंजन सजाया गया था रामलीला मैदान से राम लक्ष्मण सीता हनुमान के रूप में वह दूसरी झांकी भरत शत्रुघ्न और वशिष्ठ के साथ निकाली गई थी। झांकियां शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शाहगंज चौराहे के मंच पर पहुंची। जहां भरत मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ डीआईजी, एएसपी,सीओ और कोतवाल ने ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को भावपूर्ण ढंग से मनाने और कानून का पालन कराने और एक दूसरे से भाईचारा बनाते हुए सुरक्षित रूप से मेला संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के साथ सामाजिक संगठनों को भी बधाई दी। मंच का संचालन कर रहे आयुष मिश्रा चेतन मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए माल्यार्पण करवाया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का सम्मान किया।
नगर संचालन समिति के आयोजक प्रवीन अग्रवाल ने पंडित राम किशोर त्रिपाठी एवं राधेरमण मिश्र वेद के रामलीला वह दुर्गा पूजा में योगदान को याद किया। वहीं केंद्रीय पूजा समिति व्यवस्था समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी मेले के महोत्सव पर प्रकाश डाला,समिति के सहसंयोजक अनिल द्विवेदी ने व्यवस्थाओं को लेकर शहर के पूजा समितियां के पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समितियां के सहयोग से भव्य दुर्गा महोत्सव संपन्न हो रहा है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमे विश्वास है कि लोग इसी तरीके का दुर्गापूजा समापन तक सहयोग करेंगे।
Oct 15 2024, 15:46
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
52.9k