आजमगढ़:- श्री राम जन्म होते ही बटे लड्डू, लुटाए गए उपहार, फूलपुर के रामलीला मैदान में चल रही कथा
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़ । फूलपुर के बाबा परमहंस जी न्यास ट्रस्ट के तत्वाधान मे रामलीला मैदान में आयोजित श्री राम कथा श्री धाम वृन्दावन से आई देवी गौरप्रिया जी व्यास पीठ से श्री राम कथा राम नाम का रसपान कराते हुए कहा कि तीन चीज लोभी को मिल जाय मान सम्मान, सुन्दरता, धन ऐश्वर्य,अधिकाधिक आने से व्यक्ति के अन्दर विकार आने लगते हैं। और वह उसका सदुपयोग के जगह दुर्पयोग करने लगता है। उन्होंने सनातन संस्कृति, के बारे मे श्रद्धालुओं को बड़ी सुन्दरता से समझाया।
श्री राम कथा में बताया कि जब पार्वती जी भोले नाथ से श्री राम जी के भगवान के धरती पर अवतरित होने की जिज्ञासा हुई तो शिव जी ने तीन भक्तों का श्राप ,जो श्री हरि विष्णु के धरती पर अवतरित होने के कारण बने। वे परम भक्त थे सन्नदन जी, नारद जी, वृंदा जी, जिनकी कथा देवी गौरप्रिया ने विस्तार से बताया। वृन्दा जी के श्राप से ही श्री हरि विष्णु शालिग्राम बने। उसके बाद की श्री राम जन्मोत्सव पर श्रद्धालु झूम उठे। मोदनवाल समाज के अध्यक्ष द्वारा पूरे परिसर में लड्डू बाटे गए। तो कथा स्थल से चॉकलेट, बिस्कुट ,टॉफी, आदि उपहार लुटाए गए। सभी श्रद्धालु आनंदोत्सव में डूब गये।
बधाई दी गई, बधाइयां गाई गई।,इस महोत्सव पर राजेश मोदनवाल, संजीव बरनवाल, वेद प्रकाश गुप्ता,सुरेश गुप्ता ओंकार नाथ, सोहन जायसवाल, सुरेश मौर्य, चम्पा,शान्ति आर्य,रेखा गुप्ता, अनीता,सीमा, उमा, उषा,आदि श्रद्धालुओं सहित काफी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित थी।

























Oct 06 2024, 20:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
32.4k