देवघर-मइयॉ सम्मान यात्रा को लेकर झामुमो के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह जोर शोर से हो रही है तैयारी।
देवघर:
के बैजनाथ बिहार के सभागार में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा कमिटी की बैठकर की गई। यह बैठक मइयॉ सम्मान यात्रा के तहत मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, एवं कल्पना सोरेन, का आगमन देवघर में दो दिवसीय होने जा रहा है।
इसी की तैयारी लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा काफी जोर शोर से लगी हुई है। और इस कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए झामुमो कार्यकर्ता तन मन से लगे हुए हैं।मइयॉ सम्मान यात्रा को लेकर उनका कहना है कि वह खुद चलकर सभी प्रखंड एवं गांव में महिलाओं को अपने हाथों से मइया सम्मान योजना देगी देवघर पहुंचकर मंत्री बेबी देवी मंत्री, दीपिका सिंह पांडे, एवं कल्पना सोरेन, बाबा का पूजा अर्चना कर इस मइया सम्मान यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
![]()
इस मौके पर जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, नरसिंह मुर्मू ,परिमल सिंह भूपेन, प्रवक्ता सुरेश शाह, अजय नारायण मिश्र, सरोज सिंह, नंदकिशोर दास, मनोज दास, नीलम देवी, महेंद्र यादव, रजनी सिन्हा, शीला दास, विद्या देवी, मंजू दास, रजनी मुर्मू, मालती देवी, श्री सिंह, विपिन यादव, सूरज दास, नवल हेंब्रम, तेज नारायण वर्मा, दिनेश्वर किस्कु, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद सद्दीक, विनोद वर्मा, जुलीस मरांडी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित थे।















के बैजनाथ बिहार के सभागार में आज झारखंड मुक्ति मोर्चा कमिटी की बैठकर की गई। यह बैठक मइयॉ सम्मान यात्रा के तहत मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, एवं कल्पना सोरेन, का आगमन देवघर में दो दिवसीय होने जा रहा है।
मइयॉ सम्मान यात्रा को लेकर उनका कहना है कि वह खुद चलकर सभी प्रखंड एवं गांव में महिलाओं को अपने हाथों से मइया सम्मान योजना देगी देवघर पहुंचकर मंत्री बेबी देवी मंत्री, दीपिका सिंह पांडे, एवं कल्पना सोरेन, बाबा का पूजा अर्चना कर इस मइया सम्मान यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

कलश स्थापन के साथ दस दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा शुरू हो गयी है।माँ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ पूजा मंडप में जुटने लगी है। वैसे तो कलश स्थापन के साथ ही शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो जाता है।
और सात पूजा से माँ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजा की जाती है, लेकिन देवघर के श्री बालानन्द ब्रहमचारी आश्रम में माँ की पूजा की एक अनोखी परंपरा सदियों से चली आ रही है,दरअसल यहाँ पहली पूजा से ही माँ की प्रतिमा रख कर पुरे वैदिक रीती-रिवाज के साथ पुरोहितों द्वारा दुर्गा शप्तसती का पाठ किया जाता है।
यहाँ नवरात्र की पूजा शुरु होने से पहले विशेष धार्मिक अनुष्ठान कर पुरोहितों को वस्त्र दान किया जाता है और फिर कुमारी कन्या की धर्मशास्त्रों के अनुसार पूजा की जाती है।
एक पूजा को एक कन्या की पूजा से शुरु कर महानवमी तक 9 कुमारी कन्या की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है.पहली पूजा को कुमारी कन्या के द्वारा ही गाजे-बाजे के साथ हाथ में कलश ले कर माँ की बेदी की प्रदक्षीना की जाती है और तब कलश स्थापित की जाती है।नवरात्र में पहली पूजा से ही माँ की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करने की यह अनूठी परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस अनोखे विधि-विधान से होने वाली नवरात्र की पहली पूजा में शामिल होने देश के कई राज्यों से आश्रम के शिष्य यहां पहुँचते है। बताते चले की यहां के पहले गुरु बलानंद ब्रह्मचारी एवं दूसरे गुरु मोहन आनंद ब्रह्मचारी और वर्तमान में संविदानंद ब्रह्मचारी इस परंपरा को निभा रहे हैं।
झारखंड विधानसभा चुनाव का रणभेरी कभी भी बज सकता है उसको लेकर राजनीतिक दलों के संभावित प्रत्याशी आम जनता को गोल बंद करने में लगे हुए हैं।
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान में आज देवीपुर प्रखंड के पहडीडीह गांव का दौरा किया जहां वहां के ग्रामीणों ने गर्मजोशी से श्री पासवान का स्वागत किया एवं कहा कि अबकी बार सुरेश पासवान को विजय बनाएगें।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री पासवान ने कहा कि देवघर विधानसभा के सभी जाति धर्म वर्ग और समाज के लोगों का उनका समर्थन मिल रहा है और उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि देवघर विधानसभा सीट सदैव राजद के झोली में रहा है अगले बार भी 94 हजार से अधिक मत लाकर रनर बनने का काम किया है महा गठबंधन के सभी घटक दलों द्वारा उन्हें समर्थन मिल रहा है।
और सभी के आशीर्वाद बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह सीट राजद के झोली में जाएगी मौके पर शाहिद खान, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र यादव, सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
02 सितंबर 2024 को उपविकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा अन्तरर्गत जिला स्तरीय समापन- सह- सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया।
इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 "स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता" थीम के तहत किये गये विभिन्न प्रकार के कार्यों की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। इसके अलावे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले देवघर एवं मधुपुर प्रमंडल अंतर्गत जल सहिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर समानित किया गया।
आगे कार्यशाला के दौरान उपविकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम अपने जीवन में स्वच्छता के महत्व को बचपन से समझना चाहिए। ये सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम स्वच्छता जागरूकता अभियान के माध्यम से सजग होकर स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से अपने बच्चों समाज एवं देश को बचा सकते हैं। आगे इनके द्वारा बतलाया गया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है।
के अटल स्मृति पार्क में आज बिहार की पारंपरिक नृत्य झिझिया जो दुर्गा पूजा के उत्सव पर किया जाता है आज देवघर अटल समिति पार्क में सखी सहेली महिलाओं के द्वारा यह नृत्य करते देखा गया।
मौके पर पूछे जाने पर समाजसेवी रीता चौरसिया जो संरक्षक है ने कहा यह देवघर में पहला मौका है जो झिझीया नृत्य किया गया। अब हम सखी सहेली ग्रुप की कोशिश रहेगी की हर साल दुर्गा पूजा में यह कार्यक्रम किया जाए।
और इस विलुप्त होते पारंपरिक नृत्य को हम सखी सहेली ग्रुप झारखंड बढ़ाएं। सखी सहेली ग्रुप इस नृत्य को लेकर काफी उत्साह भारी देखी गई।
इस मौके पर रीता चौरसिया, विजय सिंह, अलका सोनी, मौसमी मुखर्जी, संध्या, सरिता बरनवाल, संपा घोष ,कुसुम सिंह, रूबी मिश्रा, वीना मंडल रेणुका वरनवाल, पुनीता सिंह, सहित अनेको महिला इस झिझिया नृत्य में शामिल थी।
झारखंड राज्य आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रमुख घटक झारखंड राज्य आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ झारखण्ड जिला इकाई देवघर ने रूबी कुमारी जिला अध्यक्ष के नेतृव पुराना सदर अस्पताल परिसर देवघर से देश के नायक महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन दिन पर उन्हें नमन कर आँगनबाड़ी योजना की स्थापना के 50वीं वर्ष गाँठ पर वीर कुंवर सिँह चौक तक मशाल जुलुस निकाला।जिसमें संघ के प्रधान संरक्षक सुशील कुमार पाण्डेय प्रधान संरक्षक और राखी देवी प्रदेश महासचिव के अगुवाई में मशाल जुलुस निकाला गया।
जुलुस में संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत दिनांक 05/10/2024 से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए यह जुलुस निकाल कर आंदोलन का आगाज किया. झारखण्ड सरकार के 5 वर्षो के कार्यकाल में संविदा कर्मियों सहित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ हुए वादा खिलाफ़ी पर घोर निंदा कर सामूहिक रूप से सरकार के अंहकार को तोड़ने के लिए एक जुट होकर काम करने का आह्वान किया गया. सभी से आह्वान किया गया कि पंचायत स्तर पर बैठक कर अपने साथ हो रहे उपेक्षा का बदला लिया जाएगा।
आज की जुलुस में सोभा राजहंस,संगीता देवी,रीता देवी,सुशीया देवी, वंदना घोष इन्दु पाण्डेय, बबीता देवी,अनिता देवी,सुधा देवी,शोभा देवी गुडिया देवी,मीना कुमारी हेम्ब्रम, संगीता देवी पुनम तुरी,विद्याराय, प्रमिला यादव,विभा कुमारी,शान्ति देवी,गार्गीदेवया,सोमा मुखर्जी, रीता मुखर्जी तृष्णा सरकार, प्रतिमा देवी सहित सैकड़ो.सेविकाओ सहायिकाओ मौजूद थे . इस आशय की जानकरी रूबी कुमारी जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।
गांधी एवं शास्त्री जयंती पर देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर तथा टावर चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर सभी कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उन्हें याद करते हुए नमन किया।
जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं जरमुंडी विधायक बादल पत्रलेख तथा जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने भी भाग लिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि के पश्चात मुख्य अतिथि बादल पत्रलेख ने बताया कि आज पुरा देश ही नहीं विश्व में अहिंसा दिवस के रूप में बापू की 155वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी का 120 वीं जयंती मनाई जा रही है।
आज देश गांधी जी के विचार धाराओं पर चलने का संकल्प ले रहा है और आज भी प्रासंगिक है तथा आने वाले भविष्य में प्रासंगिक रहेंगी। सर्व जन हिताय सर्वजन सुखाय के मार्ग पर सभी सरकारें तथा सरकार हर की संस्थाऐं उनके मार्गों को अपनाते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है। आज हम सभी कांग्रेस जन उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं तथा ओर सभी को उनके मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि सत्य अहिंसा के मार्ग को अपनाते हुए गांधी जी ने देश को आजादी दिलाई। उनके निति एवं सिद्धांत को पूरे विश्व के अधिकतर भागों में अपनाया जा रहा है। आज हिन्दुस्तान के नौजवान उनके विचार धाराओं से दूर हो रहे हैं। इसके लिए केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जो गांधी के विचारों की हत्या कर रहे हैं। देश की एकता और अखंडता तथा शांति एवं सोहार्द को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के लोगों को इस बात को समझना होगा। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि आज सच्चाई,संयम और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले पूज्य बापू के विचारों एवं उनके संघर्षों को याद कर उन्हें नमन करते हैं। साथ ही हरित क्रांति के जनक, किसान हितैषी जय जवान-जय किसान के नारे के संवाहक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी शत् शत् नमन करते हैं।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना के तहत विद्युत प्रमंडल कार्यालय देवघर में विद्युत प्रमंडल समेत जसीडीह प्रमंडल व देवीपुर पावर सब स्टेशन परिसर में कुल 298 बिजली उपभोक्ताओं को बिल माफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया।
इसके अलावा विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय में एइ लव कुमार ने बिल माफी का लाभ पाने वाले लाभुकों को प्रमाण पत्र सौंपा। साथ ही MUKY के अंतर्गत 81 बिल माफी प्रमाण पत्र उपभोक्ताओं में वितरित किया गया।
वहीं जसीडीह के मानिकपुर अवर प्रमंडल कार्यालय परिसर में 60 उपभोक्ताओं को तथा देवीपुर पावर सब स्टेशन परिसर में 157 उपभोक्ताओं को बिल माफी प्रमाण पत्र प्रदान किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155 वें जयंती के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने टॉवर चौक पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके अलावा मौके पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री विशाल सागर ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करते हुए साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। हमारे शहर व गाँव को स्वच्छ बनाने में आप सभी का योगदान आपेक्षित है।
Oct 05 2024, 06:49
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.4k