जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकारिणी विस्तारित बैठक हुई आयोजित
औरंगाबाद: आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए औरंगाबाद जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। इसको लेकर शनिवार को शहर के करमा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में जदयु जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकारिणी विस्तारित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मूलतः 5 बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए जिला कार्यकारिणी सूची को संशोधित करना, प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्ष सक्रिय है या नहीं उसे देखना, यदि सक्रिय नहीं है तो प्रखंड तथा पंचायत अध्यक्ष का संशोधन करना, वहीँ मगध प्रभारी अरुण कुशवाहा ने कहा कि बिहार में 19 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है। ऐसी स्थिति में सरकार की उपलब्धियों एवं जनहित में किए गए कार्यों को धरातल पर उतरना और हर लोगों के बीच इसकी चर्चा करना। आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में 225 सीटों पर जीत का लक्ष्य निर्धारित करना एवं पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रखंड अध्यक्ष को सक्रिय करना शामिल है।
इस बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता, पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, जिले के सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।
इस बैठक में शामिल औरंगाबाद के पूर्व सांसद सह नबीनगर से पूर्व बिधायक बीरेंद्र कुमार सिंह,जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ,मगध प्रभारी अरुण कुमार कुशवाहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिश्वनाथ सिंह, जिला जदयु मुख्य प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह उर्फ़ राजा बाबू ,जिला महासचिव संजय राणा सिंह, सहित अन्य जदयू नेता शामिल थे।
Oct 01 2024, 16:08
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
37.4k