आजमगढ़:-तालाब में तब्दील ऊदपुर उपकेंद्र, आवागमन भी हुआ मुश्किल
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। बारिश होते ही ऊदपुर विद्युत उपकेंद्र फूलपुर तालाब में तब्दील हो गया। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों से बारिश होते ही यही हाल हो जाता है। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। गुरुवार शाम से शुरू हुई बारिश के बाद फिर से उपकेंद्र परिसर तालाब में तब्दील हो गया।
उपकेंद्र के आस पास भवन निर्माण होने के साथ साथ जल निकासी के बने नाले विलुप्त हो गए। जिसके चलते हर साल 4 महीनें उपकेंद्र तालाब में तब्दील हो जाता है। गुरुवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की सुबह तक चलती रही। तालाब में तब्दील उपकेंद्र पर क्षेत्रीय लोगों का छोड़िए कर्मचारी और अधिकारियों का उपकेंद्र पर पहुँचना टेढ़ी खीर साबित होता है। परिसर में कीचड़ से उठ रही बदबू अधिकारियों एवं कर्मचारियों का जीना हराम कर दिया। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। जांच के लिए अधीक्षण अभियंता भी आ चुके हैं। उच्चाधिकारियों की जांच के बाद भी उपकेंद्र की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। एसडीओ फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि केबल में फाल्ट के चलते ओरिल फीडर की आपूर्ति बाधित हुई है। जिसे ठिक करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।





















Sep 28 2024, 17:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.5k