परिवर्तन के बहाने शिवराज ने लगाई घोषणाओं की झड़ी!
![]()
गुमला।सिसई में आयोजित परिवर्तन महासभा को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज परिवर्तन का संदेश देने परिवर्तन यात्रा आई है। राज्य में हेमंत सोरेन की जो सरकार चल रही है, उससे हम सब बेहाल हैं। 2014 के पहले देश में आतंक और भय का माहौल था। भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने उग्रवाद समाप्त किया, आतंक का अंत किया। आज इस सरकार में फिर से चारों तरफ आतंक का राज है। उन्होंने कहा कि आज मकान बनाने के लिये बालू नहीं मिल रही है, बालू सीमेंट की तरह बाल्टी में बिक रही है। गरीब आदमी को मकान बनाना मुश्किल हो गया है। आज झारखंड की हालत ये है कि पिछले 5 साल में 7,400 से ज्यादा बलात्कार, 6,000 से ज्यादा अपहरण, 7,000 से ज्यादा हत्याएँ हुई हैं। रुबिका पहड़िया जैसी हमारी बेटियां, उन्हें पहले प्रेम जाल में फँसाया जाता है और बाद में उनकी हत्या कर दी जाती है। राज्य में अपराधी खुलकर खेल, खेल रहे हैं, आम आदमी की जिंदगी सुरक्षित नहीं है। राज्य में माँ, बहन और बेटियों का सम्मान सुरक्षित नहीं है। पूर्व की भाजपा सरकार पर मंत्री ने कहा कि रघुवर दास की सरकार ने फैसला किया था कि जिनके पास खेती की जमीन है, उनको एक एकड़ पर 5,000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। वर्तमान राज्य सरकार ने उन्हें वह रुपया देना बंद कर दिया। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही यह योजना चालू कर दी जाएगी। बालू को लेकर आश्वस्त करता हूँ कि भाजपा की सरकार बनते ही मकान बनाने के लिए बालू मुफ़्त कर दी जायेगी। हर गरीब के पास पक्का मकान होना चाहिए, हम सर्वे चालू कर रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार में मकान नहीं बने। मोदी जी के आशीर्वाद से हर गरीब का पक्का मकान बनेगा। किसानों की चिंता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धान की फसल यहाँ मिट्टी के मोल बिक रही है। बगल में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भाजपा की सरकार है। यहाँ हेमंत सोरेन की सरकार मिट्टी के मोल धान खरीद रही है। आप भाजपा की सरकार लाइये, 3,100 रुपये प्रति क्विंटल आपका धान खरीदा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमने लाडली बहना योजना बनाई। गरीब बहनों की जिंदगी बदलने की कोशिश की थी। अगर 500-1000 रुपये की जरूरत पड़ जाए, तो गरीब बहन मजबूर हो जाती थी, तब हमारे मन में ये विचार आया कि हर बहन का एक बैंक खाता हो और उसमें हर महीने पैसे आयें। मध्यप्रदेश में कई महीने से बहनों के खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं, इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये करेंगे। उन्होंने कहा कि इन पैसों से किसी ने सिलाई मशीन लगाई, किसी ने चाय की गुमटी खोली, इससे उनकी आमदनी बढ़ी। आज कई राज्य इस योजना को अपना रहे हैं। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन ने पिछले चुनाव में 2,000 रुपया चूल्हा खर्च देने का वादा किया। जब चुनाव आया, तब बहनें याद आईं और एक महीने पहले से 1,000 रुपये डालना चालू कर दिया। मंइयां सम्मान योजना है... लेकिन इससे बड़ा अपमान बहनों का नहीं हो सकता है। बहनों को एक साल में 1.20 लाख रुपये मिलना चाहिए लेकिन ये पैसे हेमंत सोरेन खा गए। चार साल से क्या कर रहे थे हेमंत सोरेन। हेमंत सोरेन उस शिकारी की तरह है जो पहले दाना डालेगा और उसके बाद जनता को अपने जाल में फँसा लेगा। हम छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र में बहनों के खातों में पैसे डाल रहे हैं। त्योहार के समय अलग से पैसे डालते हैं। प्रधानमंत्री जी ने लखपति दीदी योजना भी बनाई है जिसका विभाग मेरे पास है। हर गरीब बहन की आमदनी एक साल में कम से कम एक लाख होना चाहिए। हम किसी बहन को गरीब नहीं रहने देंगे। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना है, मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने कहा था कि 5 लाख नौकरी दूंगा नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दूंगा। किसी को नौकरी नहीं मिली और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया। 4 साल भर्ती नहीं हुई लेकिन चुनाव नजदीक है तो बच्चों को सिपाही भर्ती के नाम पर 10 किमी दौड़ा दिया। ऐसा दौड़ाया कि घर से तो अपनी माँ से सिपाही भर्ती कहकर आये थे, उन्हें पुलिस की वर्दी तो नहीं मिली, कफन ओढ़कर वापस लौटे। ये हत्याएँ हैं और इस पाप से हेमंत सोरेन बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि राज्य के परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहे हैं। ये जेएमएम झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं पेपर लीक मोर्चा है। राज्य में 2.87 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद ये सभी पद भरने का निर्णय कैबीनेट की पहली बैठक में ही ली जाएगी और कैलेंडर बनाया जाएगा। कॉलेज की डिग्री पूरी करने के बाद रोजगार प्राप्त करने में 2 साल लगती है। हम 2 साल तक 2,000 रुपये प्रतिमाह बच्चों को देंगे। हम केवल सत्ता परिवर्तन नहीं करेंगे, सम्पूर्ण व्यवस्था में परिवर्तन करेंगे, जिससे आपका कल्याण हो।






गुमला के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक है। हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से जिले के अलग अलग इलाकों में विचरण कर घरों को तोड़ रहा है और फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। लेकिन वन विभाग इसके बचाव के लिए उचित पहल नहीं कर मुआवजा बांटने में दिलचस्पी दिखा रहा है। जिसके चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है और ग्रामीण दहशत के साए में हैं। ऐसा नहीं है कि जंगली हाथियों के द्वारा नुकसान की यह पहली घटना है। हाथी हर साल यहां आते हैं और बड़ी संख्या में घरों और फसलों को नुकसान के साथ लोगों की जान भी ले लेते हैं। पिछले साल जंगली हाथियों ने जिले के चैनपुर, भरनो, बिशुनपुर घाघरा आदि इलाकों में कई लोगों की जान ली थी। एक बार फिर हाथियों का झुंड यहां पहुंचा है। आपको बताते चलें कि हर साल हाथी बरसात के अंतिम माह में धान की फसल के दौरान हाथी आते हैं। हाथियों के आने से ग्रामीण इलाकों में लोगों को घरों में रात गुजरना मुश्किल हो जाता है। लोग दहशत के साए में मशाल जलाकर रात बिताते हैं। बताया जाता है कि हाथियों से बचाव के लिए सरकार लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन इसका जनहित में सदुपयोग नहीं होने से इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है!
गुमला:- झारखंड में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत के साथ ही वोट बहिष्कार की गूंज भी सुनाई देने लगी है। ग्रामीणों ने जन जागरुकता अभियान के माध्यम आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट नहीं करने और नेताओं को गांव में घुसने नहीं देने का फरमान जारी किया है। मालूम हो कि देश आज अपनी आजादी का जश्न मना रहा है। वहीं दूसरी ओर आम ग्रामीण जनता एक अदद सड़क के संघर्ष कर रही है। ऐसे में अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है और ग्रामीण विरोध पर उतर आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव नजदीक है ऐसे में अगर उनके गांवों की सड़क नहीं बनती है तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे। जाहिर है और हो भी क्यों ना सड़क जैसी जरूरी चीजें नहीं होने से रायडीह पंचायत के ऊपर खटंगा गांव के करीब 70 परिवार सड़क के लिए तरस रहे हैं। उनकी इस समस्या का समाधान करने में मदद के लिए अब मजदूर संघ ने अपना हाथ आगे बढाया है और जन जागरुकता अभियान के माध्यम अपनी मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों ने धमकी दी है कि अगर उनकी इस मांग पर विचार नहीं किया जाता है तो वे किसी भी नेता को गांव में घुसने तक नहीं देंगे। ऐसे में नेताजी इस बार आपको जनता माफ करने वाली नहीं है!
Sep 26 2024, 20:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
46.7k